नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत हेल्थ इंस्टिच्युट में निःशुल्क श्रवण-जाँच, हकलाने और सुनने में दिक्कत वाले मरीजों के लिए पटना में लगा हेल्थ कैम्प
19-Jul-2021 02:23 PM
DARBHANGA: मिथिला के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरभंगा से लेह के बीच अब हवाई सेवा शुरू की जाएगी। जिससे लद्दाख में रहने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। वही पर्यटकों के लिए भी दरभंगा से लद्दाख की यात्रा करना आसान हो जाएगा। 20 जुलाई से इस रूट पर वन स्टॉप हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। स्पाइस जेट एयरलाइंस की विमान यह सेवा शुरू करने जा रही है।
दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लगातार रुटों का विस्तार जारी है। अब दरभंगा से लेह के बीच हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। 20 जुलाई से स्पाइस जेट इसकी शुरुआत कर रही है। लेह से भाया दिल्ली होते हुए यात्री चार घंटे पचास मिनट में दरभंगा एयरपोर्ट पर पहुंच पाएंगे।
इससे पहले यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट पर एक घंटा 40 मिनट के बाद दूसरी फ्लाइट पकड़नी होगी। लेह से दरभंगा के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। जिसके लिए 7261 रुपये यात्रियों को देने होंगे। लेह से दिल्ली के लिए सुबह 8 बजे विमान यात्रियों को लेकर रवाना होगी। जिसके बाद 9 बजकर 30 मिनट पर यानी डेढ़ घंटे बाद फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगी। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर दरभंगा के लिए दूसरी फ्लाइट मिलेगी जो दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर दरभंगा लैंड करेगी। दरभंगा से लद्दाख के लिए शुरू होने वाली विमान सेवा को लेकर स्थानीय लोग भी काफी खुश हैं। वही पर्यटन के हिसाब से भी इसे सही माना जा रहा है।