ब्रेकिंग न्यूज़

PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं

Home / news / अब चार साल में मिलेगी B.ED की डिग्री ! नई शिक्षा नीति के...

अब चार साल में मिलेगी B.ED की डिग्री ! नई शिक्षा नीति के तहत इसी साल से शुरू होगा कोर्स; जानिए पूरी बातें

06-Jan-2024 07:55 AM

By First Bihar

DESK : राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने पूरे देश में शैक्षणिक सत्र 2023-24 से दो साल की बीएड की मंजूरी देना बंद कर दिया गया है। इसको लेकर एक सर्कुलर भी जारी किया गया है। जिसमें साफ कहा गया है कि - शिक्षक शिक्षा (एनसीटीई) ने नई शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) शुरू किया है।  जिसमें बी.एड. कार्यक्रम को दो साल से बढ़ाकर चार साल कर दिया गया है और दो साल की बीएड की मंजूरी देना बंद कर दिया गया है। 


दरअसल, भारतीय पुनर्वास परिषद् के तरफ से एक सर्कुलर जारी किया गया है। जिसमें यह कहा गया है कि - शिक्षक शिक्षा (एनसीटीई) ने नई शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) शुरू किया है जिसमें बी.एड. कार्यक्रम को दो साल से बढ़ाकर चार साल कर दिया गया है और दो साल की बीएड की मंजूरी देना बंद कर दिया गया है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 से इस काउंसिल ने किसी भी संस्थान को दो वर्षीय बीएड कोर्स चलाने के लिए नई मंजूरी नहीं देने का फैसला किया है। 


इसके आगे इस सर्कुलर में कहा गया है कि - (विशेष शिक्षा) कार्यक्रम शैक्षणिक सत्र 2024-25 से। परिषद जल्द ही एनईपी 2020 के अनुरूप एनसीटीई की तर्ज पर एक नया प्रशिक्षण कार्यक्रम विकसित करने की प्रक्रिया में है। सभी संस्थान/कॉलेज/विश्वविद्यालय जो चलाने की इच्छा रखते हैं। एकीकृत बी.एड. 4 साल की अवधि की विशेष शिक्षा (एनसीटीई के एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम-आईटीईपी के अनुरूप) ऑनलाइन पोर्टल खुलने के बाद अगले शैक्षणिक सत्र के लिए नए सिरे से आवेदन कर सकती है।


मालूम हो कि, इस फिलहाल B.ED की डिग्री लेने तक छात्र के कुल जमा 5 साल खर्च होते हैं। जिसमें 3 साल की ग्रेजुशन और 2 साल का B.ED शामिल है। इस ITEP कोर्स में दाखिले के लिए एंट्रेंस होगा जो कि नेशनल टेंस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित किया जाएगा। टेस्ट और कोर्स में दाखिले से जुड़ी बाकी डिटेल की सूचना जारी किया जाना बाकी है।