ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / अब बिना टोकन लिए देवघर एम्स में मरीजों का होगा इलाज, सीधे डॉक्टर...

अब बिना टोकन लिए देवघर एम्स में मरीजों का होगा इलाज, सीधे डॉक्टर से जांच करा सकेंगे पेशंट

02-Jul-2023 01:53 PM

By First Bihar

RANCHI : देवघर एम्स को झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र का वरदान माना जाता है। यही वजह है कि देवघर एम्स में लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिलता है। हर दिन राज्य के अलग - अलग इलाकों से मरीज अपना इलाज करवाने यहां आते हैं। ऐसे में देवघर एम्स में इलाज कराने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर आ रही है।  


दरअसल, अबतक  देवघर एम्स में इलाज कराने के लिए पहले ऑनलाइन या ऑफलाइन टोकन लेना पड़ता था जिसके बाद मरीजों का इलाज संभव हो पाता था। लेकिन, अब  सुबह 8:00 से 11:00 तक कोई भी मरीज बिना टोकन के विभिन्न डॉक्टरों से अपना जांच करा सकते हैं। इस बात की जानकारी खुद गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट भी किया है। 


निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर कहा है-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की देन, देवघर एम्स में इस महीने से मरीज़ों को दिखाने के लिए टोकन की आवश्यकता नहीं होगी, जो भी मरीज़ 8 बजे से 11 बजे तक एम्स आएंगे उन सभी रोगियों को विभिन्न विभाग के डॉक्टर देखेंगे। केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण जी व एम्स देवघर के डायरेक्टर सौरभ जी के साथ बातचीत कर हमने निर्णय लिया। स्वास्थ्य मंत्री मनसुखभाई का आभार। 


प्रधानमंत्री मोदी जी की देन,देवघर एम्स में इस महीने से मरीज़ों को दिखाने के लिए टोकन की आवश्यकता नहीं होगी,जो भी मरीज़ 8बजे से 11 बजे तक एम्स आएँगे उन सभी रोगियों को विभिन्न विभाग के डॉक्टर देखेंगे। इसको लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण जी व एम्स देवघर के निदेशक का आभार।