ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / अब बिहार सरकार का अपना प्लेन और हेलीकॉप्टर होगा, बोले तेजस्वी..इसमें BJP को...

अब बिहार सरकार का अपना प्लेन और हेलीकॉप्टर होगा, बोले तेजस्वी..इसमें BJP को आपत्ति क्यों हो रही है?

29-Dec-2022 04:23 PM

PATNA: नमामि गंगे परियोजना को लेकर 30 दिसंबर को कोलकाता एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें शामिल होने के लिए गंगा नदी से जुड़े राज्यों के मुख्यमंत्री को बुलाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जगह उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शामिल होंगे। तेजस्वी यादव आज कोलकाता के लिए रवाना भी हो गये।


कोलकाता जाने से पूर्व पटना में तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत की। कहा कि नमामी गंगे को लेकर कोलकाता में हो रही बैठक में शामिल होने जा रहे हैं। जिन राज्यों में गंगा नदी बहती है उन राज्यों के सीएम को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। जेट और हेलीकॉप्टर को लेकर बीजेपी हमले पर तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार ही एक ऐसा राज्य है जहां खुद का ना तो प्लेन है और ना ही हेलीकॉप्टर। इससे पहले जिस प्लेन और हेलिकॉप्टर का उपयोग बिहार सरकार करती थी वो लीज पर था। अब बिहार सरकार का अपना प्लेन और हेलीकॉप्टर होगा तो इसमें बीजेपी को क्या आपत्ति है? 


बता दें कि कोलकाता में 30 दिसंबर को नमामि गंगे परियोजना को लेकर कार्यक्रम होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गंगा नदी से जुड़े राज्यों के मुख्यमंत्री को बुलाया गया है। हालांकि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं हो रहे हैं। उनकी जगह बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। तेजस्वी यादव बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान गंगा नदी की साफ सफाई को लेकर चल रही योजनाओं के बारे में अपनी बात रखेंगे। डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार तेजस्वी की मुलाकात पीएम मोदी से होगी।