Bihar Crime News: पुलिस पिटाई का मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, अवैध वसूली का विरोध करने पर सरपंच को पीटा था Bihar Crime News: पुलिस पिटाई का मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, अवैध वसूली का विरोध करने पर सरपंच को पीटा था Patna road project : पटना में ट्रैफिक की पुरानी समस्या का होगा अंत, करबिगहिया गोलंबर से शुरू होंगे यह काम Ration Card : सरकारी योजनाओं के फर्जी लाभार्थियों पर सख्त कार्रवाई, 1.86 लाख संदिग्धों को राशन कार्ड से हटाने का नोटिस SUCCESS STORY: अपमान और संघर्ष के बाद भी नहीं रुकी बिहार की बेटी, इतने हजार में खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, मिला एंटरप्रेन्योर अवार्ड Bihar News: बालिका गृह से रिहा युवती ने सोशल मीडिया पर लगाई सुरक्षा की गुहार, परिजनों से बताया जान का खतरा Bihar News: बालिका गृह से रिहा युवती ने सोशल मीडिया पर लगाई सुरक्षा की गुहार, परिजनों से बताया जान का खतरा Bihar Budget Session : बिहार में बिजली बिल बकाएदारों के लिए राहत, ऊर्जा मंत्री ने इन चीजों में दी बड़ी छूट Patna Crime News: पटना में बुजुर्ग व्यक्ति की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी; CCTV फुटेज आया सामने Patna Crime News: पटना में बुजुर्ग व्यक्ति की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी; CCTV फुटेज आया सामने
23-Apr-2020 09:09 AM
PATNA : एनसीटीई से मान्यता प्राप्त राजकीय अराजकीय प्रशिक्षण महाविद्यालय या संस्थानों में डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन कोर्स में नामांकन के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति संयुक्त प्रवेश परीक्षा लेगा.
इसमें पास स्टूडेंट्स का ही नामांकन किया जाएगा. नामांकन की इस व्यवस्था को शिक्षा विभाग ने मंजूरी दे दी है. विभाग के उपसचिव शरद फिरोज ने बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि अब डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन कोर्स में एडमिशन के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति संयुक्त प्रवेश परीक्षा लेगा.
नई व्यवस्था इसी साल से लागू हो जाएगी. बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की मेधा एवं प्राप्त विकल्पों के आधार पर राज्य के उपयुक्त कोटी के सभी राजकीय अराजकीय महाविद्यालय या संस्थानों में नामांकन होगा. अब तक सभी महाविद्यालय अपना नामांकन की प्रक्रिया का संचालन करते थे, पर शिक्षा विभाग ने इस पर रोक लगा दी है. सभी प्रशिक्षण संस्थान या महाविद्यालयों को अपने अस्तर से सीधे विज्ञापन निकालकर नामांकन लेना प्रतिबंधित कर दिया गया है.