BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
10-Oct-2021 08:23 PM
BHAGALPUR: श्रीनगर में आतंकी हमले में भागलपुर के वीरेंद्र पासवान की मौत हो गयी। मृतक के परिजनों से मिलने भागलपुर स्थित घर पर लोजपा के कई नेता पहुंचे। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज, नवादा के सांसद चंदन सिंह और दलित सेना के प्रदेश प्रधान महासचिव घनश्याम दाहा ने जगदीशपुर प्रखंड के सैदपुर गांव में परिजनों से मिले और घटना पर अपनी संवेदना प्रकट की।
इस घटना पर दुख जताते हुए एलजेपी सांसद प्रिंस राज और नवादा सांसद चंदन सिंह ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की। उन्होंने यह आश्वासन दिया कि इस दुख की घड़ी में लोजपा पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। अगर कभी भी किसी भी चीज की जरूरत पड़े उनके साथ हम खड़े हैं। प्रिंस राज ने परिजनों से कहा कि हमारी पार्टी की तरफ से हरसंभव मदद की जाएगी।
सरकार से हम यह भी मांग करेंगे कि मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाए। ताकि परिवार का भरण पोषण हो सके। हमारी पार्टी की ओर से हरसंभव मदद की जाएगी। पीड़ित परिवार के लिए हम सरकार से आर्थिक मदद की भी मांग करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय युवा महासचिव पंकज पासवान, नगर अध्यक्ष अनिल पासवान, जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ रहमत उद्दीन प्रदेश सचिव आशुतोष पासवान मनजीत सिंह कुशवाहा राजकुमार पांडेय सहित पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।