Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे
09-Nov-2024 08:39 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार से अब दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर हैं अब बिहार से दिल्ली जाने के लिए लग्जरी बसों की सुविधा उपलब्ध होगी।
दरअसल, बिहार-यूपी के बीच चलने वालीं ये बसें दिल्ली की सीमा गाजियाबाद (एनसीआर) तक जाएंगी। जल्द ही बिहार के चार शहरों पटना, बक्सर, किशनगंज और नालंदा से गाजियाबाद के लिए लग्जरी बसों का परिचालन शुरू होगा। बिहार पथ परिवहन निगम ने योग्य एजेंसियों की तलाश शुरू कर दी है।
परिवहन विभाग के अनुसार इन चारों शहरों से 4-4 बसों का परिचालन रोजाना होगा। इस योजना के तहत शहरों का चयन क्षेत्रीय जरूरतों को देखते हुए किया गया है। इसमें सुदूर सीमांचल, भोजपुर-शाहाबाद के साथ-साथ मगध का क्षेत्र भी शामिल है। सेंटर प्वाइंट के रूप में राजधानी पटना को शामिल किया गया है।
इसका उद्देश्य यह है कि हर क्षेत्र के लोगों को दिल्ली जाने के लिए विकल्प मौजूद रहेगा।गाजियाबाद के लिए बसों का परिचालन लोक निजी भागीदारी योजना (पीपीपी) के तहत किया जाएगा, जबकि, परिचालन समेत पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग बिहार पथ परिवहन निगम खुद करेगा।
वहीं,बसों के परिचालन के लिए पांच साल का एकरारनामा किया जाएगा। हालांकि, यह अवधि कई अन्य शर्तों पर भी निर्भर करेगी। परिवहन विभाग के अनुसार गाजियाबाद के लिए इन चारों शहरों से परिचालित बसों में बिहार का निबंधन अनिवार्य होगा। यही नहीं, ये बसें लेटेस्ट मॉडल की होंगी।