बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
20-Mar-2024 09:31 PM
By First Bihar
ARRAH: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। इस वक्त की बड़ी खबर आरा से आ रही है जहां अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में एक युवक की मौत हो गयी है जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक पर तीन लोग सवार थे। घटना भोजपुर जिले के पवना थाना क्षेत्र के बदरी पर टोला गांव के पास की है।
जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सगे दो भाईयों समेत तीन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठ सगा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने तीनों को आरा सदर अस्पताल पहुंचाया। एक बाइक सवार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि अन्य दो का इलाज शुरू किया गया। जिसमें एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया गया।
मृतक की पहचान संदेश थाना क्षेत्र के सुंदरपुर कोरी गांव निवासी सुदामा सिंह के 22 वर्षीय पुत्र सहेंद्र सिंह के रूप में हुई है जो पेशे से मजदूर था जबकि अन्य घायल उसी गांव के रहने वाले स्व.लाल मोहर सिंह के 40 वर्षीय पुत्र उमेश सिंह और 35 वर्षीय पुत्र दिनेश यादव है। दिनेश यादव ने बताया कि वह अपने बड़े भाई उमेश सिंह व चचेरे भाई सहेंद्र सिंह के साथ अपनी भतीजी व बड़े भाई उमेश सिंह की लड़की के लिए लड़का देखने बाइक से उदवंतनगर थाना क्षेत्र के विशंभरा गांव गए थे।
लड़का देखने के बाद तीनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे तभी घर लौटने के क्रम में सहेंद्र सिंह ही बाइक चला रहा था। तभी बदरी पर के टोला गांव के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद इलाज के लिए पहले अगिआंव पीएचसी ले जाया गया जहां हालत गंभीर होता देख चिकित्सकों ने आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। आरा सदर अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही एक दम तोड़ दिया जबकि दूसरे युवक को पटना रेफर किया गया है। वही तीसरे युवक का इलाज अभी भी आरा सदर अस्पताल में जारी है।