Bihar Crime News: पुलिस पिटाई का मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, अवैध वसूली का विरोध करने पर सरपंच को पीटा था Bihar Crime News: पुलिस पिटाई का मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, अवैध वसूली का विरोध करने पर सरपंच को पीटा था Patna road project : पटना में ट्रैफिक की पुरानी समस्या का होगा अंत, करबिगहिया गोलंबर से शुरू होंगे यह काम Ration Card : सरकारी योजनाओं के फर्जी लाभार्थियों पर सख्त कार्रवाई, 1.86 लाख संदिग्धों को राशन कार्ड से हटाने का नोटिस SUCCESS STORY: अपमान और संघर्ष के बाद भी नहीं रुकी बिहार की बेटी, इतने हजार में खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, मिला एंटरप्रेन्योर अवार्ड Bihar News: बालिका गृह से रिहा युवती ने सोशल मीडिया पर लगाई सुरक्षा की गुहार, परिजनों से बताया जान का खतरा Bihar News: बालिका गृह से रिहा युवती ने सोशल मीडिया पर लगाई सुरक्षा की गुहार, परिजनों से बताया जान का खतरा Bihar Budget Session : बिहार में बिजली बिल बकाएदारों के लिए राहत, ऊर्जा मंत्री ने इन चीजों में दी बड़ी छूट Patna Crime News: पटना में बुजुर्ग व्यक्ति की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी; CCTV फुटेज आया सामने Patna Crime News: पटना में बुजुर्ग व्यक्ति की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी; CCTV फुटेज आया सामने
15-Sep-2021 08:32 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: पूर्णिया में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। बेखौफ बदमाश आए दिन आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं जो पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही है। सहायक खजांची थाना क्षेत्र के सुदीन चौक में ताजा मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति को अपराधियों ने चाकू से गोदकर घायल कर दिया। घायल की पहचान समीर के रुप में हुई है।
घायल समीर को पुलिस सदर अस्पताल में छोड़कर चले गये। घायल के सिर और पीठ पर बदमाशों ने चाकू से वार किया गया था। हालांकि फिलहाल घटना के संबंध में घायल समीर कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। समीर के पुराने मामलों पर नजर डालें तो समीर ने बीते महीने एसपी दयाशंकर को आवेदन दिया था।
जिसमें यह आरोप लगाया था कि उसकी मुलाकात संतोष पोद्दार नामक एक शख्स से हुई थी। वह उसके घर आने जाने लगा इतना ही नहीं संतोष ने समीर को सुदीन चौक में किराया मकान से हटाकर बारी हॉट में किराया मकान लेने का दबाव बनाया। समीर भी संतोष के कहने पर बारी हॉट में अपना घर किराए पर ले लिया। इस घर में भी संतोष का लगातार आना जाना लगा रहा।
संतोष ने समीर से उसकी बेटी का हाथ मांग लिया। समीर ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। बीते 11 अगस्त को संतोष ने समीर की बीवी और बेटी को अगवा कर लिया। जिसकी शिकायत लेकर वह थाना पहुंचा था लेकिन पुलिस ने मामले को संज्ञान में नहीं लिया। 21 अगस्त को उसकी पत्नी के मोबाइल से संतोष ने फोन करके कहा कि उसकी बीवी और बेटी उनके कब्जे में है।
जिसके लिए संतोष एसपी दयाशंकर से कई बार गुहार लगा चुका है और आज संतोष ने समीर पर चाकू से हमला कर दिया है। फिलहाल समीर घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती है। समीर के साथ अस्पताल में कोई नहीं है। पुलिस वाले भी उसे अस्पताल में छोड़कर चले गए हैं। पीड़ित पुलिस से मदद की गुहार लगा रहा है।