Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए
02-Dec-2024 08:28 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजधानी पटना में अब लोगों को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। अब यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पटना जिले को पांच जोन में बांटा गया है। यह व्यवस्था यातायात पुलिस ने लागू की है। ये सभी इलाके पांच अलग-अलग ट्रैफिक डीएसपी के अधीन होंगे। इसको लेकर सभी डीएसपी रैंक के अधिकारियों का मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है।
दरअसल, पटनावासियों को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी अच्छी पहली की है। सरकार ने यह निर्णय लिया है कि अब लोगों को जाम की समस्या का सामना नहीं करना होगा। अब यदि कहीं आपको जाम नजर आता है तो फिर सीधे संबंधित इलाके के डीएसपी को मोबाइल पर सूचना दे सकते हैं। वहीं, ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 9470630615 और 6122219151 भी जारी किया है।
इसको लेकर डीआईजी सह एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि आम लोगों की सहूलियत के लिये यातायात पुलिस हर मुमकिन कोशिश कर रही है। पटना को पांच जोन में बांटा गया है ताकि एक पुलिस अधिकारी अपने इलाके में आसानी से काम कर सके। सभी डीएसपी रैंक के अधिकारी हैं। आम लोग किसी तरह की परेशानी होने पर सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं।
पुलिस कप्तान ने कहा कि खासकर व्यस्त समय में यातायात पुलिस को मुस्तैद रहने के निर्देश दिये गये हैं।राजधानी में डीएसपी-2 पटना सिटी, न्यू बाइपास, गांधी सेतु, सिपारा, मीठापुर, राजेंद्र नगर, कंकड़बाग एवं बैरिया बस स्टैंडको देखेंगे और इनका मोबाइल नंबर 9431820413 है। जबकि डीएसपी-5 बिहटा चौक, बिहटा माचा बाबा चौक, केनरा बैंक चौक, स्टेशन मोड़, डोमिनिया पुल, विशंभरपुर मोड़ पर है जबकि मोबाइल नंबर 6200687340 है।