साहिबगंज से अगवा 3 नाबालिगों को जमालपुर रेल पुलिस ने किया बरामद, तीनों को सुरक्षित परिजनों के किया हवाले शिवहर: लापता 12 साल के बच्चे को पुलिस ने एक घंटे के भीतर किया बरामद, परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान शराबबंदी वाले बिहार में होली की तैयारी में जुटे माफिया: गिट्टी लदे हाईवा से 50 लाख की शराब बरामद हड़ताल खत्म करने की अपील, विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा..पहले काम पर लौटें, तब मांगों पर किया जाएगा विचार Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
30-Sep-2019 02:17 PM
PATNA : बिहार में आपदा की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने 2 आईएएस अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य के लिए प्रतिनियुक्ति पर भेजा है। बिहार प्रशासनिक सेवा के 22 अधिकारियों को भी आपदा और राहत के काम में लगाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
आईएएस अधिकारी और बिहार लोक सेवा आयोग के सचिव केशव रंजन प्रसाद को पटना समाहरणालय और पंचायती राज विभाग के निदेशक चंद्रशेखर सिंह को नगर विकास एवं आवास विभाग में प्रतिनियुक्त किया गया है।
इसके अलावे बिहार प्रशासनिक सेवा के 22 अधिकारियों को भी प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के संयुक्त सचिव रामशंकर को कटिहार समाहरणालय और स्वास्थ मंत्री मंगल पांडे के अपर सचिव शशांक शेखर सिन्हा को पटना समाहरणालय में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। इसके अलावे संयुक्त सचिव स्तर और अपर समाहर्ता स्तर के कुल 10 अधिकारियों को पटना समाहरणालय और अन्य 10 को पटना नगर निगम में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है।