ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर

आपातकाल की याद में BJP ने मनाया काला दिवस, लोगों से बोले आरसीपी सिंह..कांग्रेस से सतर्क रहने की जरूरत

आपातकाल की याद में BJP ने मनाया काला दिवस, लोगों से बोले आरसीपी सिंह..कांग्रेस से सतर्क रहने की जरूरत

25-Jun-2023 09:01 PM

By First Bihar

PATNA: आपातकाल की याद में भारतीय जनता पार्टी आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस को घेरते हुए काला दिवस मनाया। 25 जून 1975 में आपातकाल लगाये जाने के 48 साल पूरे होने पर भाजपा पूरे बिहार में आज इसे भारतीय लोकतंत्र का काला दिवस के रूप में मनाया। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता आरसीपी सिंह ने इस मौके पर कहा कि इस देश में आज के दिन ही आपातकाल घोषित किया गया था। हमारे देश के इतिहास में आज का दिन काला दिन था। उन्होंने लोगों से कांग्रेस से सचेत रहने की बात कही है। यह भी कहा कि ये लोग मौका मिलने पर फिर ऐसा करने से बाज नहीं आएंगे इसलिए सबको इस तिथि को याद रखना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की सोच वाला व्यक्ति ऐसा काम नहीं कर सके।


कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि जितने भी लोग हैं उनको यह जानना बहुत जरूरी है कि इस देश में जिन्होंने कई वर्षो तक शासन किया और सत्ता में रहे किस तरह से देश के संविधान के साथ छेड़छाड़ किया। कांग्रेस ने मौलिक अधिकार में छेड़छाड़ किया। यही नहीं मीडिया को भी सेंसर कर दिया। उन्होंने कहा कि कही भी किसी प्रकार के लोग जो सरकार के खिलाफ बोलते थे सबको जेल में बंद कर दिया गया। लोक नायक जयप्रकाश नारायण जी को भी नहीं बख्सा उन्हें भी जेल में डाल दिया। जेल में रहने के कारण जयप्रकाश नारायण जी की किडनी खराब हो गयी। भारत वर्ष के इतिहास में काला दिन था।


आरसीपी सिंह ने कहा कि देश के लोगों को भी इसकी सच्चाई जाननी चाहिए और हमेशा ऐसे लोगों से सतर्क रहना चाहिए जिसने यह करतूत की थी। मौका मिलने पर फिर वो ऐसा करने से बाज नहीं आएंगे इसलिए सबको इस तिथि को याद रखना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की सोच वाले व्यक्ति ऐसा काम नहीं कर सके।


जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा था कि इंदिरा गांधी के शासनकाल में इतना ईडी का छापा नहीं पड़ा जितना नरेंद्र मोदी की सरकार में पड़ा। ललन सिंह के इस बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता आरसीपी सिंह ने कहा कि इन लोगों को इतिहास की जानकारी ही नहीं हैं।


आरसीपी सिंह ने कहा कि बिजू पटनायक, पीलू मोदी, विजयराजे सिंधिया, जयपुर की महारानी गायत्री देवी और सुब्रह्णयम स्वामी पर भी कार्रवाई की गयी थी। जबकि इन लोगों पर किसी तरह का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं था। जेडीयू नेता के इस बयान पर आरसीपी सिंह ने कहा कि दुनियां का सब चीज यही लोग जानते है यदि ऐसा समझते हैं तो यह उनकी गलतफहमी है। ईडी और सीबीआई आज किस पर कार्रवाई कर रही है सब कोई भली भांती जानते हैं।