ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / news / 'आने दीजिए न भाई, किसी को मना है...,' विपक्षी मीटिंग के बाद PM...

'आने दीजिए न भाई, किसी को मना है...,' विपक्षी मीटिंग के बाद PM मोदी के बिहार आगमन पर बोले तेजस्वी ... BJP के अंदर से नहीं निकल रहा डर

01-Jun-2023 12:58 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA : बिहार में आगामी 12 जून को विपक्षी एकता की बैठक होनी है। इस बैठक में देश की तमाम विपक्षी दलों के शीर्ष नेता शामिल होंगे। वहीं, बिहार के सीएम के अगुआई में बुलाई गई इस बैठक को लेकर भाजपा के तरफ से कई बड़ी आरोप भी लागए जा रहे हैं साथ ही साथ इसी महीने पीएम मोदी के भी आगमन को लेकर बातें कही जा रही है। अब इन तमाम बातों को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बड़ी बात कही है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि- किसी को भी बिहार आने से मना नहीं है, आने दिगिए न भाई, इससे क्या ही फर्क पड़ने वाला है। 


दरअसल, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से जब यह सवाल किया गया कि आगामी 12 जून को विपक्षी दलों की बैठक होने वाली है उसको लेकर भाजपा काफी हमलावर है। इस बैठक के बाद पीएम मोदी के भी बिहार आगमन की बातें कही जा रही है तो इसके जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि - आने दीजिए न भाई किसी को मना है, लोकतंत्र है कोई भी कहीं भी आए - जाएं। इसमें क्या समस्या है। 


वहीं, तेजस्वी यादव से वापस से जब यह सवाल किया गया कि आपलोगों की बैठक के बाद ही पीएम मोदी के आगमन की वजह क्या हो सकती है तो उन्होंने कहा कि - आने दीजिए न भाई एक्टिव होने दीजिए न भाई। हमलोग जिस दिन से साथ आए हैं, जिस दिन से महागठबंधन सरकार बनी है और भाजपा बाहर हुई है तबसे वो लोग आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर डरे हुए हैं। ये डर उनके अंदर से निकल ही नहीं रहा है। अब डर उनका निकलेगा या नहीं यह तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन इतना तय है कि देश की जनता उनको सत्ता से इस बार बाहर जरूर कर देगी। 


आपको बता दें कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमारपिछले नौ महीने से देश की सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने की मुहिम में लगे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने सोनिया गांधी, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे, शरद पवार सहित कई नेताओं से मुलाकात की है। अब सीएम ने विपक्षी एकता को लेकर पटना में 12 जून को एक बैठक बुलाई है। इस महागठबंधन के द्वारा इस बैठक की तैयारी पूरे जोर शोर से शुरू कर दी गयी है।