होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
24-Jul-2021 08:08 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: समस्तीपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को एक्सपायरी दवा पिलाया गया जिसके बाद 8 बच्चे बीमार पड़ गये। जिन्हे इलाज के लिए सदर अस्पताल में ले जाया गया। बताया जा रहा है कि खानपुर थाना क्षेत्र के सिरोपट्टी गांव वार्ड-12 के आंगनबाड़ी केंद्र पर फोलिक एसिड सिरप बच्चों को पिलाया गया था जिसकी एक्सपायरी डेट समाप्त हो चुकी थी।

बिना एक्सपायरी डेट देखे ही बच्चों को दवा पिला दी गयी जिससे बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी। सभी बच्चे समस्तीपुर सदर अस्पताल में इलाजरत हैं। ऐसे में यह बड़ा सवाल है कि आखिर स्वास्थ्य विभाग की इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई। इस पर स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारी का ध्यान क्यों नहीं पड़ा।

आंगनबाड़ी केंद्र पर जो कर्मी खुराक पिला रहे थे उन्होंने एक्सपायरी डेट क्यों नहीं देखा। एक्सपायरी दवा का निर्गत भंडार से कैसे किया गया। इसे लेकर ऐसे अनेकों सवाल खड़े हो रहे हैं। बहरहाल अब देखना होगा कि प्रशासन के अधिकारी इस मामले पर क्या कार्रवाई कर पाते हैं।
