बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
19-Aug-2022 10:01 AM
PATNA : पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन के जिला अतिथि गृह में ठहरने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। जांच कमिटी ने जांच की रिपोर्ट DM को सौप दी है। रिपोर्ट मिलने के बाद अब डीएम का बयान भी सामने आ गया है। डीएम ने जानकारी दी है कि जांच अभी भी चल रही है। सरकारी कर्मियों का बयान कलमबद्ध किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि वायरल फोटो में जो लोग नज़र आ रहे हैं उनसे भी पूछताछ की जाएगी।
मामले को लेकर डीएम डॉक्टर आलोक रंजन घोष ने कहा कि गेस्ट हाउस के केयर टेकर अशोक कुमार सिंह को हटा दिया गया है और उसके जगह दो अन्य कर्मियों को बहाल किया गया है। इस मामले में नाजिर और सहायक नाजिर पर प्रपत्र गठित की जाएगी। सुरक्षा को लेकर सरकारी गेस्ट हाउस में दो CCTV कैमरे भी लगा दिए गए हैं।
फिलहाल डीएम ने आंनद मोहन के सरकारी गेस्ट हाउस में रात बिताने की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जांच पूरी हो जाने दीजिये। उससे पहले कुछ भी कह पाना संभव नहीं है। गौरतलब है कि 12 अगस्त को जिला अतिथि गृह का तीन कमरा लवली आंनद और चेतन आनंद के नाम से बुक हुआ था।लेकिन 12 अगस्त की रात आंनद मोहन सरकारी गेस्ट हाउस में रात बिताए थे और राजद नेताओं के साथ के फोटो भी खिचवाए थे। इसी बीच किसी ने ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।