अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
19-Dec-2022 07:15 PM
PATNA: छपरा में जहरीली शराब से 75 लोगों की मौत का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मुद्दे को लेकर बीजेपी ने सदन के अंदर और बाहर नीतीश सरकार को घेरने का काम किया। मृतक के परिजनों को मुआवजा दिये जाने की मांग कर रही हैं। महागठबंधन के सहयोगी दल हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी से जब मुआवजे को लेकर सवाल पूछा गया कि आखिर कब तक चुप रहेंगे।
आप चुप हैं तो आपकी चुप्पी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिसके बाद जीतन राम मांझी ने शायराना अंदाज में अपने ही सरकार पर शायरी करते हुए कहा कि लिखा परदेश किस्मत में, वतन की याद क्या करना, जहां बेदर्द हाकिम हो, वहां फरियाद क्या करना.?
जीतन राम मांझी क्या कहना चाहते हैं यह उनकी शायरी से ही पता लग गया। हालांकि इसके बाद उन्होंने छपरा शराबकांड की घटना पर अफसोस जताते हुए कहा कि यह घटना बहुत दुखद है। ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। बिहार सरकार सचेत है।
उन्होंने कहा कि छपरा शराबकांड की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। अब तक कितने लोगों की जाने गयी है इसकी भी जांच की जा रही है। मुआवजा के सवाल पर जीतन राम मांझी ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि 2016 में भी गोपालगंज में इसी तरह की घटना हुई थी। उस वक्त मृतक के आश्रितों को मुआवजा मिला था। इस मामले में भी मुआवजा जरूर मिलनी चाहिए।