ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / आजम खां को हेट स्पीच मामले में बड़ा झटका, MP- MLA कोर्ट ने...

आजम खां को हेट स्पीच मामले में बड़ा झटका, MP- MLA कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा, लोकसभा चुनाव के दौरान दिया था नफरती भाषण

15-Jul-2023 02:44 PM

By First Bihar

DESK : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री आजम खां को हेट स्पीच मामले में दो साल की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने आजम खां को हेट स्पीच मामले में दोषी करार देने के बाद सजा का ऐलान किया। इनके खिलाफ रामपुर जनपद के शहजादनगर थाने में नफरती भाषण देने के आरोप में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। जिसके बाद अब आज इस ममाले में कोर्ट ने सुनवाई करते हुए  अदालत ने बड़ा सजा सुनाई है। 


दरअसल, विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान आजम खां लगातार अपने विरोधियों पर जुबानी हमला कर रहे थे। इसी कड़ी में एक चुनावी जनसभा में उनका नफरती भाषण देने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद इस भाषण को लेकर काफी विवाद हुआ था और थाना शहजादनगर के धमोरा में आयोजित इस चुनावी जनसभा में भड़काऊ भाषण को लेकर तत्कालीन वीडियो निगरानी टीम प्रभारी अनिल कुमार चौहान ने दर्ज कराया था। इस मामले में आजम खां पर तत्कालीन मुख्यमंत्री, रामपुर के तत्कालीन जिला निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचन आयोग को निशाना बनाते हुए भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। 


वहीं, इस मामले में आजम खान की ओर से बहस की प्रक्रिया पूरी हो गई थी। लम्‍बी सुनवाई के बाद कोर्ट ने 15 जुलाई को फैसले की तारीख मुकर्रर की थी। इसके बाद अब रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने आजम खान को दो साल की सजा सुनाई है। आजम इस मामले की राहत की आस लगाए बैठे थे लेकिन शनिवार को अदालत ने उन्‍हें दोषी करार देते हुए उनकी उम्‍मीदों पर पानी फेर दिया। 


आपको बताते चलें कि,आजम फिलहाल जमानत पर बाहर हैं लेकिन सजा सुनाए जाने के बाद एक बार फिर उनके हालात बदल सकते हैं। इस बीच पिछले दो दिन से आजम खान की वाई श्रेणी की सुरक्षा हटाए जाने और फिर लौटाए जाने को लेकर यूपी की सियासत गर्म रही। समाजवादी पार्टी सरकार पर आजम को जानबूझकर परेशान करने का आरोप लगा रही है।