Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
15-Feb-2024 07:44 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा 2024 गुरुवार (15 फरवरी) से शुरू हो रही है। 23 फरवरी तक चलने वाली इस परीक्षा को लेकर बोर्ड ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। वहीं सेंटर के आसपास की सुरक्षा भी सख्त कर दी गयी है। बिहार बोर्ड ने इस परीक्षा के लिए 38 जिलों में 1585 केंद्र बनाये हैं। मैट्रिक परीक्षा में 16,94,781 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें सबसे अधिक संख्या छात्राओं का है। इस परीक्षा में 8,22,587 छात्र एवं 8,72,194 छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगी। लड़कों की तुलना में इस बार 49,609 लड़कियां अधिक है।
दरअसल, मैट्रिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित किया जायेगा। स्टूडेंट्स जूता-मोजा पहन कर एग्जाम में शामिल नहीं हो सकते हैं। प्रथम पाली में शामिल होने वाले परीक्षार्थी पूरी परीक्षा के दौरान प्रथम पाली की परीक्षा में शामिल होंगे। तथा द्वितीय पाली में शामिल होने वाले परीक्षार्थी पूरी परीक्षा के दौरान द्वितीय पाली में शामिल होंगे। मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन मातृभाषा मैथ विषय की परीक्षा होगी। वहीं, द्वितीय पाली में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की भी मातृभाषा की परीक्षा होगी. मातृभाषा विषय की परीक्षा में पहली पाली 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दो बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी।
आनंद किशोर ने बताया कि प्रथम पाली के परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले सेंटर पर प्रवेश कर लेना होगा। 9:30 बजे सुबह की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को नौ बजे तक सेंटर पर प्रवेश कर लेना होगा। द्वितीय पाली की परीक्षा दो बजे से शुरू होगी, इसके लिए 1:30 बजे तक परीक्षा भवन में प्रवेश करना होगा। लेट होने पर सेंटर में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। इसके साथ ही स्टूडेंट्स को प्रश्न-पत्र पढ़ने और अन्य कामों के लिए बोर्ड ने अलग से 15 मिनट का समय दिया है।
उधर, परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की गयी है। सीसीटीवी से भी निगरानी की जायेगी. परीक्षा केंद्र की 200 मीटर परिधि में संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी की स्तर से धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी. परीक्षार्थी द्वारा परीक्षा केंद्रों में किसी भी प्रकार इलेक्ट्रॉनिक्स गजट, मोबाइल इत्यादि के उपयोग पर पूर्णत: रोक रहेगी।