क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
29-Jun-2020 11:31 AM
DESK : कोरोना संकट के बीच भारतीय रेलवे ने आज से तत्काल टिकट बुकिंग सेवा प्रारंभ कर दी है. ये सेवा उन यात्री ट्रेनों और एसी स्पेशल ट्रेनों के लिए शुरू किया गया है जिसे कोरोना काल में यात्रियों की सुविधा के लिए चलाया जा रहा था.
तत्काल बुकिंग शुरू होने की जानकारी सेंट्रल रेलवे के PRO शिवाजी सुतार ने दी है. उन्होंने बताया कि 30 जून और इसके आगे की तारीखों के लिए चलने वाली ट्रेनों में यह सुविधा शुरू कर दी गई है. यात्री अपने यात्रा के लिए तत्काल टिकट की बुकिंग सुबह 10 बजे से एसी क्लास और सुबह 11 बजे से स्लीपर क्लास के लिए कर सकेंगे. भारतीय रेलवे (Indian Railways) की ओर से बीते दिन एक आदेश जारी कर इसकी जानकारी दी गई थी. बता दें की इसी आदेश में कहा गया है कि आगामी 12 अगस्त तक सभी सामान्य पैसेंजर सर्विस ट्रेनें, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की सेवा बंद रहेगी.
तत्काल टिकट की बुकिंग के लिए रेलवे द्वारा किसी नए नियम के बारे में जानकारी नहीं दी गई है, इसलिए माना जा रहा है कि पहले से चले आ रहे तत्काल बुकिंग वाले नियम ही लागू रहेंगे. इसलिए समय रहते, आप IRCTC की वेबसाइट पर लॉग इन कर लें या फिर काउंटर पर पहुंचे, अन्यता आपको टिकट मिलने में परेशानी हो सकती है .
यहां हम आपको ये बता दें कि, यदि आप कन्फर्म तत्काल टिकट कैंसल कराते हैं तो कोई रिफंड नहीं मिलता. रेलवे की ओर से पूरी राशि काट ली जाती है. हालांकि ट्रेन के कैंसल होने या फिर डायवर्ट होने की स्थिति में उस स्टेशन से न गुजरने, जहां से आप सवार होना चाहते हैं तो आपको कैंसल कराने पर पूरा पैसा वापस मिलेगा.