ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / तमाम चुनौतियों के बीच बिहार मैट्रिक परीक्षा आज से, 15 लाख परीक्षार्थी और...

तमाम चुनौतियों के बीच बिहार मैट्रिक परीक्षा आज से, 15 लाख परीक्षार्थी और 76 हजार स्कूलों में तालाबंदी

17-Feb-2020 07:04 AM

PATNA : तमाम विरोधियों की भी बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा आज से शुरू हो रही है। इस परीक्षा में 15 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे। राज्य भर में मैट्रिक परीक्षा के लिए 1368 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बिहार बोर्ड की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक लगभग 7 लाख 83 हजार छात्राएं और 7 लाख 46 हजार छात्र इस बार की मैट्रिक परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। 


मैट्रिक परीक्षा दो पारियों में आयोजित होगी परीक्षा के पहले दिन आज साइंस सब्जेक्ट का पेपर है। बोर्ड में मैट्रिक परीक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 तक और दूसरी पाली की परीक्षा 1:45 से 4:30 तक होगी। पटना जिले में कुल 74 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचने को कहा गया है। साची साची जूता मोजा पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश पर रोक लगाई गई है। मैट्रिक परीक्षा में पहली बार कॉपी और ओवर एम आर सीट पर परीक्षार्थियों का फोटो भी लगाया गया है। 


मैट्रिक परीक्षा के बीच शिक्षक हड़ताल पर चले गए हैं। 28 शिक्षक संघ एक साथ बेमियादी हड़ताल पर गए हैं। शिक्षकों की हड़ताल के कारण प्राथमिक से लेकर हाई स्कूलों तक के लगभग 76 हजार स्कूलों में पढ़ाई ठप होने के आसार हैं। मैट्रिक परीक्षा को लेकर सरकार में शिक्षकों से हड़ताल पर नहीं जाने की अपील की थी लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। अब सरकार ने कहा है कि जो भी मैट्रिक परीक्षा में खलल डालेंगे उनके खिलाफ केस दर्ज करा कर शिक्षा विभाग कार्रवाई करेगा।