LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार
18-May-2024 07:41 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एसटीइटी पेपर 1 की सभी विषयों के लिए परीक्षा आज यानी शनिवार (18 मई) से शुरू हो रही है। यह परीक्षा 29 मई तक चलेगी।वहीं, इस परीक्षा को लेकर बीएसईबी ने सभी तैयारी पूरी कर ली है।
जानकारी के अनुसार, सूबे में एसटीइटी पेपर 1 दो पालियों में होगी। इस परीक्षा में इस बार कुल 3,59,489 अभ्यर्थी सम्मिलित हो रहे हैं। परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जा रहा है। अभ्यार्थियों को साफ निर्देश दिया गया है कि, वो परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटा पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंच जाएं।
जानकारी हो कि, यह परीक्षा रोजाना दो पालियों में होगी। प्रथम पाली 10 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा 3 बजे से 5:30 बजे तक निर्धारित की गई है। दिव्यांग अभ्यर्थियों को प्रति घंटा 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षा प्रारम्भ होने के 1 घंटा 30 मिनट पहले रिपोर्टिंग टाइम निर्धारित की गई है। 150 अंकों के लिए होने वाली परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं है। 150 अंकों के प्रश्न में 100 अंक के प्रश्न संबंधित विषय से पूछे जाएंगे। 30 नंबर के प्रश्न टीचिंग स्किल्स से होंगे। पांच अंक जीके जीएस, पांच अंक मैथमेटिकल रीजनिंग के और पांच अंक लॉजिकल रीजनिंग के होंगे।
आपको बताते चलें कि, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए होने वाली शिक्षक बहाली प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का एसटीइटी या सीटीईटी परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। ऐसे में टीचर बनने का सपना देख रहे लोगों के लिए यह एग्जाम काफी जरूरी है।