ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश

आज से 11 मई तक बिहारवालों की मौज, बारिश नहीं होने के बाद भी गर्मी से मिलेगी राहत

आज से 11 मई तक बिहारवालों की मौज, बारिश नहीं होने के बाद भी गर्मी से मिलेगी राहत

08-May-2024 06:46 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार का मौसम ठंडा हो चुका है। पटना से पूर्णिया तक हवाएं ठंडी हो चुकी हैं। सिर्फ एक बार की पुरवैया हवा ने चिलचिलाती गर्मी को दूर कर दिया। हालांकि, अभी भी कई जगहों पर लोगों को बारिश का इंतजार है। 


मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 08 मई से बारिश का दौर भी शुरू हो सकता है। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक ये माहौल 11 मई तक बना रह सकता है। बात अगर राजधानी पटना की करें तो तपती गर्मी से हलकान लोगों को रात में काफी राहत मिली है। हालांकि दोपहर में गर्मी की जगह उमस ने ले ली है।


पटना मौसम विज्ञान केंद्र से जारी अपडेट के मुताबिक पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, सिवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, वैशाली, समस्तीपुर, अररिया, पूर्णिया, मधेपुरा, सुपौल, किशनगंज, सहरसा और कटिहार में अनेक जगहों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इन जिलों में आज यानी 08 और 09 मई तक के लिए ये पूर्वानुमान जारी किया गया है। 


वहीं पटना, गया, जहानाबाद, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, भभुआ, भागलपुर, जमुई, बांका, मुंगेर, खगड़िया में कुछ जगहों पर आज से लेकर 10 मई तक बारिश के आसार हैं। 11 मई से बारिश का दौर धीमा होगा। इसके बाद 12 मई को पटना, गया, जहानाबाद, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, भागलपुर, जमुई, बांका, मुंगेर और खगड़िया को छोड़ बाकी सभी जिलों में एक या दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।