ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / news / आज पूर्वी चंपारण के दौरे पर रहेंगे सीएम नीतीश, जिले को देंगे ये...

आज पूर्वी चंपारण के दौरे पर रहेंगे सीएम नीतीश, जिले को देंगे ये बड़ी सौगात

12-Dec-2023 07:15 AM

By First Bihar

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी मंगलवार को पूर्वी चंपारण के दौरे पर रहेंगे। एक दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री केसरिया में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। खासकर मुख्यमंत्री पर्यटकों के लिए सुविधाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।


दरअसल, केसरिया स्तूप के समान कुल आठ संरचनाओं का निर्माण होना है। यह मुख्य स्तूप का छोटा स्वरूप होगा, जिसकी आकृति मुख्य स्तूप की तरह ही होगी। साथ ही साथ मुख्य स्तूप के विलुप्त भाग का भी निर्माण कराया जाना है। इसके लिए मुख्यमंत्री 19.77 करोड़ की लागत से इस योजना की आधारशिला रखेंगे। वहीं केसरिया स्तूप के पास आने जाने के लिए सड़क निर्माण पर पर्यटन विभाग द्वारा 6.90 करोड़ रुपये की राशी खर्च की जाएगी। टूरिस्ट विजिटर सेंटर एवं कैफेटेरिया भवन का निर्माण कराया गया है, जिसका सीएम उद्घाटन करेंगे। 


मुख्यमंत्री केसरिया में 19.77 करोड़ की लागत से विभिन्न योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। जिसमें विश्व शांति स्तूप, महाबोधि मंदिर, नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष, अशोक स्तंभ वैशाली, विक्रमशिला, गुरूपा बोध स्थल, बराबर की गुफा एवं सुजाता स्तूप का निर्माण किया जाना है, जो पर्यटकों को खूब लुभाएगा। बता दें कि केसरिया स्तूप विश्व का सबसे बड़ा स्तूप है। देशी और विदेशी से पर्टयक केसरिया स्तूप के दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में पर्यटकों को और भी बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग ने इसके विस्तार की योजना बनाई है।