ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा

Home / news / संकट में शुरू हुआ संवाद : CM नीतीश ने पहली दफे जनप्रतिनिधियों से...

संकट में शुरू हुआ संवाद : CM नीतीश ने पहली दफे जनप्रतिनिधियों से की बात, आज सर्वदलीय बैठक

05-May-2020 06:30 AM

PATNA : कोरोना संकट के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आखिरकार जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को सांसदों और विधान पार्षदों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक विधान पार्षदों से नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। इस बातचीत के दौरान उन्होंने कोरोना महामारी से पैदा हुई स्थिति और जनप्रतिनिधियों के क्षेत्रों में ताजा हालात के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अपनी पार्टी के जिलाध्यक्ष और संगठन प्रभारियों के साथ भी बातचीत की थी। 


इसके अलावे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सर्वदलीय बैठक में शामिल हो रहे हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज दोपहर बाद 4:30 बजे सर्वदलीय बैठक होगी जिसमें सीएम नीतीश इसके अलावे बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पूर्व वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, बीजेपी से कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, कांग्रेस से सदानंद सिंह, एलजेपी से राजू तिवारी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, माले से महबूब आलम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मौजूद रहेंगे। 


इन सभी नेताओं के बीच मौजूदा हालात को लेकर चर्चा होगी। सरकार की तरफ से महामारी में उठाए जा रहे हैं कदमों के बारे में जानकारी दी जाएगी तो वहीं विपक्ष अपनी तरफ से आवश्यक सुझाव देगा। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दिल्ली से जुड़ेंगे जबकि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी गया से, एलजेपी के राजू तिवारी मोतिहारी से और माले के नेता महबूब आलम कटिहार से जुड़ेंगे। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि सर्वदलीय बैठक का मकसद कोरोना महामारी से एकजुटता के साथ लड़ने का है।