ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / आज मधुबनी जाएंगे तेजस्वी, पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाकात

आज मधुबनी जाएंगे तेजस्वी, पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाकात

06-Apr-2021 08:56 AM

PATNA : बिहार के मधुबनी जिले के महमदपुर में पांच लोगों की सामूहिक हत्‍या के पीड़ित परिवार से तेजस्वी यादव आज मुलाकात करने जाएंगे. तेजस्वी यादव के साथ ही साथ आरजेडी द्वारा गठित की गई 7 सदस्य की टीम पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगी. 

उससे पहले परिवार वालों से मिलकर पटना पहुंचे राजद विधायक सुधाकर सिंह ने सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से उस परिवार के लोगों की हत्या की गई है इसमें साफ पता चलता है कि सत्ता संरक्षण प्राप्त लोग ही इस घटना को अंजाम दिए हैं.

मधुबनी कांड को लेकर सीएम नीतीश कुमार द्वारा करवाई करने के बयान को लेकर राजद नेता ने सीएम पर हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करवाई की बात करते हैं लेकिन आज तक 7 दिन हो गए लेकिन उनके एक भी उच्च पदाधिकारी मुलाकात करने नहीं गए हैं. बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र के बगल में बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा का भी घर है लेकिन उन्होंने भी अभी तक परिवार वालों से मुलाकात नहीं की. 

 बेनीपट्टी में जाकर स्कूल के फंक्शन में भाग लेते हैं लेकिन पीड़ित परिवार से मिलना उचित नहीं समझते हैं. आश्चर्य की बात है कि नीतीश कुमार कहते हैं कि कार्रवाई की जा रही है लेकिन आज तक घटनास्थल पर  डीएसपी , डीएम  और एसपी नहीं गए हैं.  ऐसे में जांच की बात करना एक बेईमानी है.