Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
23-Mar-2024 07:50 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज जारी होगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पटना स्थित मुख्य सभागार में रिजल्ट दोपहर डेढ़ बजे जारी किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर रिजल्ट जारी करेंगे। इस बार इंटर की परीक्षा में करीब 13 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। परीक्षार्थी अपना परिणाम biharboardonline.bihar.gov.in , secondary.biharboardonline.com , results.biharboardonline.com पर चेक कर सकेंगे।
दरअसल, पिछले एक सप्ताह से टॉपर छात्रों का पटना स्थित बोर्ड कार्यालय में साक्षात्कार लिया जा रहा था। साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरा होने के बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने रिजल्ट जारी करने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि इंटर का रिजल्ट बेहतर हुआ है। बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 1 फरवरी 2024 से 12 फरवरी 2024 के बीच आयोजित कराई गई थी। इस वर्ष 12वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 13 लाख विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। पिछले साल बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 21 मार्च को जारी किया गया था। कुल 83.70 फीसदी बच्चे पास हुए थे।
मालूम हो कि, बिहार बोर्ड के नतीजे इस बार पहले से अच्छे आने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि रिजल्ट इस बार पिछले साल से अच्छा आया है। दरअसल पिछले कुछ सालों से बिहार बोर्ड के नतीजों में सुधार हुआ है। समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर रिजल्ट जारी करेंगे। साल 2023 में कॉमर्स स्ट्रीम में सबसे अधिक उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया गया था, जिसमें 93.95 प्रतिशत छात्र परीक्षा पास कर गए थे। 30,475 छात्रों को प्रथम श्रेणी, 12,975 को द्वितीय और 2,730 को तृतीय श्रेणी प्राप्त मिली थी। बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे 2023 में 5,13,222 छात्रों को प्रथम श्रेणी, कुल 4,87,223 छात्रों को द्वितीय श्रेणी और 91,503 छात्रों को तृतीय श्रेणी प्राप्त हुई।