ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द

Home / news / BPSC 70th Admit Card : आज जारी हो सकता है BPSC परीक्षा का...

BPSC 70th Admit Card : आज जारी हो सकता है BPSC परीक्षा का एडमिट कार्ड, यहां देखें सभी अपडेट

05-Dec-2024 01:15 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली 70वीं बीपीएससी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी हो सकता है। ऐसे में यहां देखें इसे डाउनलोड करने का आसान तरीका और अपनी सभी समस्याओं का समाधान। 


दरअसल, बीपीएससी यानि बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 13 दिसंबर को है। इस परीक्षा के लिए आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस परीक्षा के लिए पूरे राज्य में 925 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को अब कुछ ही दिन बाकी हैं लेकिन अब तक इसका एडमिट कार्ड जारी नहीं हुआ है। 


वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज इस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो सकता है, ऐसे में यहां देखें इसे लेकर लेटेस्ट जानकारी और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का आसन तरीका। सबसे पहले bpsc.bih.nic.in पर जाएं। होमपेज पर आपको BPSC 70th Prelims Admit Card का लिंक दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें। लॉगिन डिटेल्स भरें और सबमिट पर क्लिक करें। आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा, उसे चेक करने के बाद डाउनलोड कर लें। 


बीपीएससी परीक्षा को लेकर राज्य सरकार और आयोग के तरफ से काफी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। परीक्षा में प्रवेश करने से पहले उम्मीदवारों का बायोमैट्रिक्स जांच किया जाएगा। इसमें उनके फिंगरप्रिंट से लेकर आंखों के पुतलियों तक की जांच की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर कैमरे के साथ जैमर भी लगाए जाएंगे। 


इधर, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले प्रवेश करना है। इस परीक्षा को लेकर आयोग के सचिव ने सभी जिलों के डीएम को सख्त कार्रवाई बरतने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही आयोग ने ये अपील की है कि परीक्षार्थी इधर उधर की अफवाहों में ध्यान न देते हुए अपनी तैयारी में ध्यान दें।