ब्रेकिंग न्यूज़

Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल

Home / news / PACS ELECTION : आज बिहार में PACS का चुनाव, पहले चरण में 1608...

PACS ELECTION : आज बिहार में PACS का चुनाव, पहले चरण में 1608 पैक्सों के लिए मतदान शुरू

26-Nov-2024 07:37 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में पैक्स चुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। पहले चरण में 1608 पैक्सों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सुबह 7 बजे से शाम 4 बजकर 30 मिनट तक वोटिंग होगी। 26 नवंबर को पहले चरण, 27 को दूसरे, 29 को तीसरे, 1 दिसंबर को चौथे और 3 दिसंबर पांचवें चरण का मतदान होगा। पटना जिले में तीन चरणों में पैक्स चुनाव होगा। 


वहीं, मतगणना की प्रक्रिया अगले दिन सुबह 8:00 बजे मतगणना समाप्ति तक चलेगी। मतदान और मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। वहीं सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी रखी जाएगी। प्रत्येक तीन बूथ पर एक पीसीसीपी और प्रत्येक आठ बूथ पर आवश्यकतानुसार सेक्टर दण्डाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल तैनात किया गया है। 


मालूम हो कि,पटना जिले के कुल 223 पैक्सों में प्रथम चरण का चुनाव 26 नवंबर और तृतीय चरण का चुनाव 29 नवंबर और पांचवें चरण का चुनाव 3 दिसंबर को संपन्न होगा। वहीं मतदान खत्म होने के अगले दिन से गिनती भी शुरू हो जाएगी. पहले चरण की काउंटिंग 27 नवंबर, तीसरे चरण की काउंटिंग 30 नवंबर और पांचवें चरण की काउंटिंग 4 दिसंबर को संपन्न किया जाएगा। 


जानकारी हो कि, प्रथम चरण में दानापुर, दुल्हिनबाजार, पटना सदर, नौबतपुर, फुलवारीशरीफ, पुनपुन पालीगंज एवं मसौढ़ी कुल 8 प्रखंडों के 78 पैक्सों में निर्वाचन हो रहा है। जिसमें नामांकन के बाद 14 पैक्सों में निर्विरोध निर्वाचन और एक पैक्स में कोरम के अभाव में निर्वाचन स्थागित हो गया है। इस प्रकार कुल 63 पैक्सों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग प्रथम चरण में निर्धारित कुल 174 मतदान केन्द्रों पर करेंगें। प्रत्येक प्रखंड में एक मतगणना केन्द्र और एक वज्रगृह निर्धारित किया गया है। 


तृतीय चरण में दनियावां, खुशरूपुर, फतुहां, धनरूआ, मनेर, बिहटा कुल 6 प्रखंडों के 79 पैक्सों में निर्वाचन हो रहा है. जिसमें नामांकन के बाद 7 पैक्सों में निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। इस प्रकार कुल 72 पैक्सों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग तृतीय चरण में निर्धारित कुल 225 मतदान केन्द्रों पर करेंगे। प्रत्येक प्रखंड में एक मतगणना केन्द्र और एक वजगृह निर्धारित किया गया है।


पांचवें चरण में अथमलगोला, पंडारक, बाढ़, बख्तियारपुर मोकामा, बाढ़, बेलछी, विक्रम एवं घोसवरी कुल 8 प्रखंडों के 66 पैक्सों में निर्वाचन हो रहा है। जिसमें अभ्यर्थिता वापसी/प्रतीक आवंटन 26 नवंबर को निर्धारित है। इस प्रकार कुल 66 पैक्सों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग पांचवें चरण में निर्धारित कुल 155 मतदान केन्द्रों पर करेंगे। प्रत्येक प्रखंड में एक मतगणना केन्द्र और एक वज्रगृह निर्धारित किया गया है।