Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे
26-Nov-2024 10:17 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग की 69वीं का फाइनल रिजल्ट आज मंगलवार को आयोग जारी कर सकता है। राज्य में पीसीएस स्तर के 475 पदों पर वैकेंसी के लिए मेंस परीक्षा में 1295 अभ्यर्थी सफल हुए थे, जो इंटरव्यू राउंड में शामिल हुए। अक्टूबर महीने की समाप्ति तक इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी हो गई है और रिजल्ट भी तैयार कर लिया गया है।
बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं सिविल सर्विसेज परीक्षा नवंबर के अंतिम सप्ताह तक जारी करने का लक्ष्य रखा था। जो जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिजल्ट तैयार कर लिया गया है। आज से अगले 2 दिनों के बीच कभी भी बिहार लोक सेवा आयोग रिजल्ट जारी कर सकता है।
फाइनल रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थी आयोग के आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। अभ्यर्थी यहां रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड करके भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट पर अभ्यर्थियों को रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद जिस पद के लिए अप्लाई किए हैं, उसे ओपन करके चेक कर सकते हैं। यह रिजल्ट का पीडीएफ ओपन हो जाएगा। जिसमें अभ्यर्थी अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
69वीं BPSC परीक्षा में चयनित दिव्यांग अभ्यर्थियों के मेडिकल टेस्ट का आयोजन पटना एम्स में किया गया था। यह टेस्ट दो चरणों में 11 से 14 नवंबर और फिर 18 व 19 नवंबर को हुआ। मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी करने के बाद, आयोग को मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने में एक दिन का समय लगेगा। इसके बाद ही रिजल्ट की घोषणा की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
इधर, परिणाम बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर उपलब्ध होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट पर अपडेट्स चेक करते रहें ताकि रिजल्ट जारी होने पर वे सूचित रहें और आवश्यक दस्तावेज़ों की तैयारी समय पर पूरी कर सकें।