ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / गोपालगंज और पूर्वी चंपारण में CM नीतीश की समाधान यात्रा, पॉलीटेक्निक कॉलेज...

गोपालगंज और पूर्वी चंपारण में CM नीतीश की समाधान यात्रा, पॉलीटेक्निक कॉलेज में 900 बेड के हॉस्टल का करेंगे उद्घाटन

15-Feb-2023 07:58 AM

By First Bihar

GOPALGANJ : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने समाधान यात्रा के 27 वां दिन है। सीएम नीतीश कुमार आज यानी 15 फरवरी को गोपालगंज में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यहां बिहार सरकार के तरफ से चल रही सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे और इन इलाकों में चल रहे विकास कार्यों का भी जायजा लेंगे। वहीं, सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा काफी पुख्ता इंतजाम किया गया है। सीएम यहां हवाई मार्ग के जरिए पहुंचेंगे और फिर सड़क मार्ग का उपयोग कर इलाके का जायजा लेंगे।


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार पटना से 10:15 बजे चलकर हेलीकॉप्टर से 11:15 बजे गोपालगंज आएंगे। सीएम की समाधान यात्रा में हॉस्टल का उद्घाटन  भी तय किया गया है। सीएम यहां कुचायकोट के सिपाया स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज में 900 बेड वाले हॉस्टल का करेंगे उद्घाटन। इसके बाद वार्ड 14 में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण  करेंगे। इसके बाद इंजीनियरिंग कॉलेज में अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक करेंगे। यहां मुख्यमंत्री जीविका दीदियों से संवाद करेंगे। 


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं। सीएम नीतीश कुमार की यह 14 वीं यात्रा है। इस यात्रा में वह राज्य के तमाम जिलों में जाकर वहां की समस्याओं को देख सुन रहे हैं और राज्य सरकार के तरफ से चलाई जा रही योजनाओं का क्या असर हो रहा है उसका जायजा भी ले रहे हैं। इसके साथ ही साथ सीएम कई नई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज से वह गोपालगंज में अपनी यात्रा करने वाले हैं। यहां वो जीविका दीदी के साथ संवाद करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें जरूरी दिशा निर्देश जारी करेंगे। इस दौरान सीएम के साथ उनके मंत्रिमंडल के कुछ प्रमुख मंत्री भी शामिल रहेंगे। 


जानकारी हो कि, सीएम नीतीश कुमार पूर्णिया प्रवास में 15 फरवरी को यानी आज कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही साथ जीविका समूह, नल जल योजना, नली गली योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, कौशल युवा कार्यक्रम, उद्यमी योजना, जीविका कार्यालय, आदि की समीक्षा और निरीक्षण करेंगे।


आपको बताते चलें कि, बिहार के मुख्यमंत्री पिछले महीने के 4 तारीख से ही समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं। सीएम की यह यात्रा पहले 29 जनवरी तक की होनी थी लेकिन बाद में इसमें बदलाव कर 4 फरवरी तक किया गया और एक बार फिर इसमें बदलाव कर अब यह तारीख 16 फरवरी हो गई है। इस बदलाव के अनुसार आज सीएम यानी 15  फरवरी को गोपालगंज और पूर्वी चंपारण में मौजूद रहेंगे।  इसके अलावा सीएम अपने इस समाधान यात्रा के अंतिम दिन यानी 16  फरवरी को बेगूसराय और पटना में मौजूद रहेंगे।