ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

आज 400 से ज्यादा ट्रेनें हैं कैंसिल, बिहार के यात्रियों को होगी सबसे ज्यादा परेशानी

17-Mar-2020 08:13 AM

DELHI : रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है. देश भर में आज लगभग 400 से ज्यादा ट्रेनों को रेलवे ने कैंसिल कर दिया है. रेलवे की तरफ से कुल 414 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है. जिनमें से 293 को पूरी तरह से और 121 को आंशिक रूप से कैंसिल किया गया है. साथ ही साथ 10 ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है. रेलवे के मुताबिक 26 ट्रेनों के समय में बदलाव के साथ चलाया जा रहा है.


जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है उनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं. रद्द होने वाली ट्रेनों में सुपरफास्ट हमसफर एक्सप्रेस भी शामिल है. रेलवे ने मेंटेनेंस और कई रूटों पर दोहरीकरण के काम की वजह से इन ट्रेनों को कैंसिल किया है.


ट्रेनें को कैंसिल किए जाने का सबसे ज्यादा असर यूपी और बिहार के रेल यात्रियों पर पड़ा है, क्योंकि बिहार और यूपी जाने वाली ट्रेनों की संख्या सबसे ज्यादा है. तो आप भी अगर अपनी यात्रा पहले से प्लान कर चुके हैं तो घर से निकलने से पहले एक बार रेलवे की तरफ से जारी की गई कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट को जरूर देखें.