Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा
17-Nov-2024 01:02 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार के अंदर शिक्षा विभाग के अंदर दावे तो बड़े-बड़े किए जाते हैं। लेकिन इसकी हकीकत क्या होती है उसकी झलक हर दिन किसी न किसी घटना को देखने के बाद मिल ही जाती है। अब खबर यह है कि बिहार में टीचरों को ट्रांसफ़र के लिए फॉर्म भरवाया जा रहा है। इसमें शिक्षा विभाग के तरफ से यह कहा गया है कि टीचर को अपने घर के पास जॉब मिलेगी। लेकिन, अब इसका हकीकत सामने आया है।
दरअसल, बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मीडिया में आकर यह दावा किया था कि राज्य के अंदर शिक्षकों को उनके ही अनुमंडल के अंदर नौकरी दी जाएगी इस ट्रांसफ़र रूल के तहत। लेकिन, ऐसा होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। हम यह बातें इस वजह से कह रहे हैं कि क्योंकि कई स्टूडेंट ने इसका खुलासा किया है।
एक स्टूडेंट अमित कुमार ने कहा कि शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर शिक्षा मंत्री के दिए गए बयान के बावजूद अभी तक कोई एक्शन नहीं हुआ है। बिहार के शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को आश्वस्त किया था कि जिस जिले में एक अनुमंडल है, वहां दो डिवीजन बांटे जाएंगे और शिक्षकों को उनके जिले में ही पोस्टिंग दी जाएगी। शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद पोर्टल पर दो डिवीजन का चॉइस ट्रायल के तौर पर शुरू तो हुआ लेकिन यह अमल नहीं हुआ। अभी भी ऐसे 8 जिलों के शिक्षकों को उस जिले में दो डिवीजन का विकल्प नहीं मिल पा रहा है।
वहीं अन्य स्टूडेंट साकेत कुमार ने कहा कि ट्रांसफर पोस्टिंग में सॉफ्टवेयर को लेकर दिक्कतें बरकरार हैं। इसके कारण हमलोग अभी भी परेशान हैं। वेबसाइट पर अब खुद और अपनी पत्नी का गृह अनुमंडल और पोस्टेड अनुमंडल का विकल्प तो दिख रहा है लेकिन फाइनल सबमिट करते वक्त उस विकल्प को गलत बताकर अलग अनुमंडल चुनने का विकल्प निर्देशित किया जा रहा है।
जबकि रानी कुमारी ने कहा कि महिला शिक्षिकाएं जिनका चॉइस पंचायत का विकल्प फाइनल सबमिट के बाद अपने आप बदल गया है, उस पर भी शिक्षा विभाग आज तक कुछ क्लियर नहीं किया है कि उनका क्या करना है। ऐसी शिक्षिकाएं सभी परेशान हैं। कई शिक्षिकाओं का सारा चॉइस अपने आप गायब हो गया है। वहीं कहीं शिक्षिकाओं का चॉइस बदल गया है।