LPG News : होटल-ढाबा वालों के लिए बड़ी खबर! बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, सरकार का नया नियम लागू TRE-3 Paper Leak : BPSC पेपर लीक का मास्टरमाइंड पकड़ाया! डब्लू मुखिया की गिरफ्तारी से खुलेंगे बड़े राज; करबिगहिया में EOU का एक्शन Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक
29-Jul-2022 03:02 PM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA: साल 2015 में विधानसभा चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन मामले में जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में पप्पू यादव पहले ही जमानत ले चुके थे। लेकिन उस मामले में कोर्ट की तारीख पर उपस्थित नहीं होने के कारण उनकी जमानत रद्द हो गई थी। इसी मामले में आज पप्पू यादव जमानत लेने पहुंचे, जहां दरभंगा न्यायालय के एमपी एमएलए के स्पेशल कोर्ट सब जज 1 दीपक कुमार ने उन्हें जमानत दे दी है।
दरअसल 2015 के विधानसभा चुनाव में ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से जन अधिकार पार्टी के उम्मीदवार चंद्रकांत यादव के चुनावी प्रचार में पहुंचे थे और समय बीत जाने के बाद पप्पू यादव का हेलीकॉप्टर चुनावी सभास्थल पर उतरा था। इसको लेकर वहां मौजूद अधिकारियों ने पप्पू यादव के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था।
वहीं, जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने न्यायालय पर भरोसा जताते हुए कहा कि 2015 के विधानसभा चुनाव में हमारे ऊपर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था। तबीयत खराब होने के कारण मैं कोर्ट में उपस्थित नहीं हो पाया था। इसके कारण मेरी जमानत को रद्द कर दी गई थी। आज अदालत ने हमें जमानत दे दी है।