ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा BIHAR NEWS : क्या सच में नाराज हैं निशांत ? CM आवास पहुंचे ललन सिंह, नई सरकार में नीतीश कुमार के बेटे को मिल रही यह जिम्मेदारी बिहार में होली के बाद खूनी खेल: जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर BIHAR NEWS : नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय, नामांकन से पहले कटी NR रसीद, रामनाथ ठाकुर का भी नाम शामिल बिहार में राजद विधायक के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

आ गयी कोरोना की तीसरी लहर? गोपालगंज में पिछले तीन दिनों में ऑक्सीजन लेवल कम होने से 3 मरीजों की मौत, कई औऱ कोरोना संक्रमित पाये गये

21-Sep-2021 08:56 PM

GOPALGANJ: कोरोना के जिस तीसरे लहर की बात कही जा रही थी क्या उसने बिहार में दस्तक दे दी है। गोपालगंज से ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं। बिहार के गोपालगंज जिले में पिछले तीन दिनों में कोरोना के तीन संदिग्ध मरीजों की मौत हो गयी है। तीनों का ऑक्सीजन लेवल कम था। वहीं तीन और लोग कोविड संक्रमित पाये गये हैं। जांच में कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन उनकी निगरानी कर रहा है। वहीं कोविड को लेकर इलाज की सारी तैयारी होने का भी दावा किया जा रहा है। 


क्या आ गयी तीसरी लहर?

गौरतलब है कि एक्सपर्ट पहले से ही ये आशंका जता रहे थे कि कोरोना की तीसरी लहर सितंबर के आखिर में आ सकती है. गोपालगंज में इसके संकेत मिलने लगे हैं. जिले में पिछले तीन दिनों में कोविड के तीन संदिग्ध मरीजों की मौत हो गयी है. तीनों का ऑक्सीजन लेवल कम था. मौत के बाद लोग दहशत में हैं.


स्थानीय लोग बता रहे हैं कि जिले में पिछले तीन दिनों में तीन ऐसे लोगों की मौत हुई है जिन्हें कोरोना के लक्षण थे. मंगलवार को हथुआ के एक मरीज को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसका ऑक्सीजन लेवल काफी कम था. इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गयी. एक दिन पहले दो और लोगों की मौत हुई थी. 


सदर अस्पताल में गोपालगंज के माझागढ़ औऱ सदर ब्लॉक के रहने वाले दो लोगों को भर्ती कराया गया था. दोनों मरीजों का ऑक्सीजन लेवल काफी कम था. इलाज के एक दौरान एक महिला की मौत गोपालगंज सदर अस्पताल में ही हो गयी. वहीं, दूसरे मरीज की स्थिति बिगड़ते देख उसे पडोसी राज्य उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया था. गोरखपुर ले जाते वक्त ही रास्ते में मरीज की मौत हो गयी.


कोरोना के तीन मरीज मिले

उधर कोविड की जांच के दौरान जिले में तीन मरीजों की पहचान हुई है. उनकी हालत गंभीर नहीं होने के कारण होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया है. स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी मॉनिटरिंग कर रही है. उधर जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने कहा है कि जिले में कोविड के इलाज के लिए तमाम इंतजाम कर लिये गये हैं. डीएम ने लोगों से सावधानी बरतने को कहा है. उन्होंने कहा है कि कोविड से बचाव के लिए जो भी सलाह दी जा रही है लोग उसका पालन जरूर करें.