मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
25-Dec-2024 09:13 PM
By First Bihar
PATNA: राजधानी पटना में रहकर बीपीएससी समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि छात्र अपने करियर को लेकर काफी परेशान था और हताशा में आकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र के हनुमान नगर इलाके की है।
मृतक छात्र की पहचान 25 वर्षीय सोनू कुमार के रूप में हुई है जो पिछले कुछ साल से पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से अपनी भविष्य को लेकर काफी चिंतित था और इसी हताशा में आकर उसने खुदकुशी कर ली।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। सदर एसडीपीओ-1 अभिनव कुमार ने बताया कि सोनू ने अपने कमरे में पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है। फिलहाल छानबीन की जा रही है।