ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण

दहेज लोभियों ने ली विवाहिता की जान, आरोपी पति और सास गिरफ्तार

दहेज लोभियों ने ली विवाहिता की जान, आरोपी पति और सास गिरफ्तार

04-Aug-2019 08:46 PM

By 7

GOPALGANJ : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला है गोपालगंज जिले का जहां ससुराल वालों ने एक विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी है. मायके वालों का आरोप है कि बेटी के ससुराल वाले कई दिनों से तीन लाख रुपये की मांग कर रहे थे. पूरी वारदात जिले के महम्मदपुर थाना इलाके के माधोपुर तुरकहां गांव की है. जहां दहेज़ लोभियों द्वारा एक विवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि ससुराल वालों ने हत्या कर महिला के शव को घर में छिपा कर रखा था. मृतक महिला की पहचान 27 साला की सपना देवी के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक हत्या से गुस्साए परिजनों ने आरोपी पति अजीत पांडेय और उसकी मां की जमकर पिटाई की है. मृतका के पिता पलटन पांडेय ने आरोप लगाया है कि उनका दामाद अजीत पांडेय तीन लाख रुपये मांग रहा था. पैसा नहीं देने पर वो उनकी बेटी के साथ हमेशा मारपीट करता था. जब बेटी के घर पर उससे मिलने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उसकी ह्त्या कर दी गई है. घटना की शिकायत मिलने के बाद फौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया. महम्मदपुर सब इंस्पेक्टर अरुण पांडेय ने बताया कि महिला की शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. गोपालगंज से मेराज अहमद की रिपोर्ट