BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
23-Dec-2024 03:07 PM
By First Bihar
VAISHALI : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली के हाजीपुर से निकलकर आ रहा है। जहां सड़क हादसे में पटना मुख्य मार्ग के महात्मा गांधी सेतु पाया नंबर 37 के निकट ट्रैक्टर में हाईवे ने पीछे से मारी टक्कर ट्रैक्टर ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, वैशाली जिले के हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर 37 के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव निवासी 35 वर्षीय उमेश कुमार ईंट लेकर पटना से लौट रहे थे। तभी महात्मा गांधी सेतु पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उनके ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी।
वहीं, इस हादसे में उमेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। उमेश कुमार एक साधारण किसान थे और अपने परिवार का भरण-पोषण ट्रैक्टर चलाकर करते थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। इस अचानक हुई घटना से उनके परिवार में कोहराम मच गया है।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची गंगा ब्रिज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।