ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Purnea News: कर्ज में डूबे 55 साल के अधेड़ ने उठा लिया बड़ा...

Purnea News: कर्ज में डूबे 55 साल के अधेड़ ने उठा लिया बड़ा कदम, एक नहीं बल्कि 5 ग्रुप लोन से था परेशान

19-Dec-2024 03:49 PM

By Tahsin Ali

Purnea News: पूर्णिया में ग्रुप लोन के बढ़ते कर्ज से परेशान होकर स्कूल के गौशाला में 55 वर्षीय गौशाला कर्मी ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना की पूरी तस्वीर कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने जब्त कर लिया है। मृतक की पहचान भूदेव चौधरी के रूप में हुई है। 


स्कूल के कर्मचारी ने बताया कि गौशाला कर्मी भूदेव चौधरी ने 5 ग्रुप लोन ले रखा था। सुसाइड की घटना से एक दिन पहले बेटा मिलने पहुंचा था। लोन चुकाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। के.नगर थाना क्षेत्र के परोरा पंचायत के बलूआटोली वार्ड 16 में रहने वाले मृतक भूदेव चौधरी के बेटे गुलशन कुमार चौधरी ने इसे सुसाइड केस मानने से इनकार कर दिया। बेटे ने बताया कि यदि पिता को किसी बात का टेंशन होता तो वो उसे जरूरत बताते। 


गौशाला कर्मी की लाश के. हाट थाना क्षेत्र के प्रभात कॉलोनी स्थित माउंट कॉर्मेल स्कूल के गौशाला में रस्सी से लटकता मिला। शव को सबसे पहले सुबह करीब 5 बजे वहां काम करने वाले मजदूर किशोर कुमार झा ने देखा। जिसके बाद उसने इस बात की जानकारी स्कूल के डायरेक्टर उदय शंकर सिंह को दी। कुछ ही देर में वे गौशाला पहुंचे और फिर के.हाट थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। 


सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही गौशाला से लगे CCTV कैमरे को पुलिस खंगालने में जुटी है। CCTV कैमरे में भूदेव चौधरी को हाथ में रस्सी लेकर गौशाला की ओर जाते देखा गया। पुलिस ने CCTV फुटेज को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है। 


वहीं स्कूल पहुंचने पर वहां के स्टाफ ने बताया कि गौशाला कर्मी भूदेव चौधरी ने गांव में ही 5 ग्रुप लोन ले रखा था। उसे समय पर सैलरी मिल जाती थी लेकिन मगर ग्रुप लोन अधिक होने के कारण वो इसे चुकाने में असमर्थ था। जिसके चलते ग्रुप लोन का कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा था। इसे लेकर वह टेंशन में रहता था और इसे लेकर अक्सर परिवारवालों से विवाद होता था। अपने साथियों को ग्रुप लोन के बढ़ते कर्ज की बात बता वह रोता रहता था। पिता के जाने के बाद उनकी मां पमपम देवी, बेटे गुलशन चौधरी और बेटी का रो रोकर बुरा हाल है।