मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
01-Sep-2022 07:39 PM
PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। बिहार में बड़े पैमाने पर पुलिस कर्मियों का तबादला किया गया है। 875 दारोगा, ASI और सिपाही का ट्रांसफर किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है। आदेश संख्या 322/22 के अनुसार जो पुलिस कर्मी सेवानिवृति की करीब है उन्हें छोड़ अन्य किसी पदाधिकारी व कर्मी को उनके गृह जिले में पदस्थापित नहीं किया गया है।
31 अगस्त को बिहार पुलिस मुख्यालय स्तर पर गठित स्थानान्तरण समिति की बैठक में इसे लेकर समीक्षा की गयी। जिसमें यह पाया गया कि पुलिस पदाधिकारियों / कर्मियों का पदस्थापन उनके गृह जिला में ही है। जो नीति के अनुरूप नहीं है। जिसके बाद 875 पुलिस कर्मियों का तबादला किया गया है।
RMS में दिनांक 31 अगस्त तक उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर तबादला किया गया है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार यदि किसी पदाधिकारी / कर्मी के गृह जिला संबंधी प्रविष्टि में कोई त्रुटि पाई जाती है तो संबंधित पुलिस अधीक्षक उक्त पदाधिकारी / कर्मी का स्थानान्तरण रोक कर अविलम्ब इसकी सूचना पुलिस मुख्यालय को देंगे।
उक्त पुलिस पदाधिकारियों / कर्मियों में से कोई यदि विशिष्ट महानुभावों के अंगरक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त हो तो इस संबंध में गृह विभाग (विशेष शाखा), बिहार, पटना के संकल्प सहपठित ज्ञापांक 3663 दिनांक 02.05.2017 के आलोक में अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। उक्त सभी पुलिस पदाधिकारियों / कर्मियों को संबंधित कार्यालय प्रधान दिनांक 10.09.2022 तक उनके नव पदस्थापन जिला में योगदान देने हेतु विरमित करेंगे। स्थानान्तरित पदाधिकारियों / कर्मियों का सितम्बर माह की वेतन की निकासी उनके नव पदस्थापन जिला से होगी।













