ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास

Home / news / 84 दिनों से बाहर न निकलने पर नीतीश का दिलचस्प जवाब - हम...

84 दिनों से बाहर न निकलने पर नीतीश का दिलचस्प जवाब - हम तो घर से बाहर निकलना चाहते हैं लेकिन लोग ही मना कर देते हैं

10-Jun-2020 07:14 PM

PATNA : कोरोना संकट के बीच नीतीश कुमार के पिछले 84 दिनों से घर के अंदर ही बंद रहने पर हो रही सियासत के बीच नीतीश का दिलचस्प जवाब सामने आया है. जेडीयू कार्यकर्ताओं को आज नीतीश ने कहा कि वे तो घऱ से बाहर निकलना चाहते हैं लेकिन लोग ही मना कर देते हैं.


तेजस्वी यादव को नीतीश का जवाब
दरअसल तेजस्वी यादव से लेकर लालू यादव और राबडी देवी ने नीतीश कुमार पर ताबड़तोड़ हमला बोल रखा है. लगातार ट्वीट कर रहे तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि नीतीश कुमार देश के एकमात्र मुख्यमंत्री हैं जो पिछले 84 दिनों से घर के बाहर नहीं निकले हैं. तेजस्वी कह रहे हैं कि जो मुख्यमंत्री घर से बाहर ही नहीं निकलेगा वह जनता की परेशानी क्या समझेगा.


नीतीश कुमार ने आज जेडीयू कार्यकर्ताओं को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करते हुए कहा “हम तो घऱ से बाहर निकलना चाहते हैं. हम तो खुद निकल कर देखना चाहते थे कि क्या सब काम हो रहा है. लेकिन लोगों ने ही मना कर दिया. लोगों ने कहा कि आप बाहर निकल कर जहां जाइयेगा वहां भीड इकट्ठा हो जायेगी. ऐसे में कोरोना का खतरा और बढ जायेगा.”


नीतीश कुमार ने कहा कि लोगों की राय मानकर ही वे घर से काम कर रहे हैं लेकिन घर में रह कर ही वे एक-एक काम की जानकारी ले रहे हैं. वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये वे हर रोज सरकार के कामकाज की निगरानी कर रहे हैं. उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये ही क्वारंटीन सेंटरों का जायजा लिया. वहां लोगों से बात की. सेंटरों की जानकारी ली. हर दिन सरकार के कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं.


इससे पहले नीतीश कुमार ने आज सुबह तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला था. नीतीश ने कहा था “हमको कहता है बाहर नहीं निकले हैं. लॉकडाउन लागू है,पूरे देश में कहा जा रहा है कि नहीं निकला. प्रतिदिन एक-एक चीज की समीक्षा, सारा काम कर रहे हैं. खुद कहां रहता है भाग करके इसका कोई ठिकाना नहीं है,पार्टी के लोगों को भी पता नहीं है.”


नीतीश कुमार ने आज कई फेज में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संबोधित किया. उन्होंने इस दौरान खुद तो तेजस्वी का जवाब कम ही दिया लेकिन उनकी मौजूदगी में उनके दूसरे सिपाहसलारों ने आरजेडी नेता पर जमकर हमला बोला. मंत्री विजेंद्र यादव को खास तौर पर इसका जवाब देने के लिए लगाया गया था. विजेंद्र यादव ने कहा कि नीतीश घर में बैठकर काम कर रहे हैं. लालू यादव की तरह एक अण्णे मार्ग में नाच नहीं करा रहे हैं और ना ही भ्रष्ट लोगों से पैसे का बैग ले रहे हैं.


वैसे नीतीश ने अपने भाषण में 15 साल के पति-पत्नी के जंगलराज की खूब चर्चा की. उन्होंने कहा कि जेडीयू के कार्यकर्ताओं को लोगों को जाकर बताना चाहिये कि पति-पत्नी के राज में बिहार की हालत क्या था. कैसे अपराधी सरकार चला रहे थे. कैसे बिहार में सरकार पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी थी.