ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया

बहुत डरपोक है कोरोना, 82 साल के मनमोहन सिंह ने दे डाली शिकस्त

07-Apr-2020 04:01 PM

DELHI : जिस कोरोना वायरस से पूरी दुनिया ख़ौफ़ज़दा है. दुनिया भर की रफ्तार को जिस कोरोना महामारी ने रोक रखा है. उसी कोरोना वायरस 82 साल के एक बुजुर्ग ने शिकस्त दे डाली है. दिल्ली में  82 साल के मनमोहन सिंह को कोरोना वायरस का संक्रमण हुआ था, लेकिन उन्होंने कोरोना को हराते हुए अब जीत हासिल कर ली है.


दरअसल 82 साल के बुजुर्ग मनमोहन सिंह को जब कोरोना पॉजिटिव पाया गया, तो परिवार वालों ने यह मान लिया कि अब शायद ही वह कभी ठीक होंगे. लेकिन दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश नारायण हॉस्पिटल में इलाज के बाद अब मनमोहन सिंह पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं. उनके सभी रिपोर्ट निगेटिव पाए गए हैं. कई बार उनका टेस्ट कराए जाने के बाद अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.


कोरोना पर जीत की यह एक ऐसी कहानी है. जिसे पूरा देश देखना चाहता था और यही वजह रही कि जब मनमोहन सिंह अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बाहर निकले तो उनके साथ खड़े डॉक्टरों की पूरी टीम ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया. मनमोहन सिंह व्हील चेयर पर बैठे हाथ जोड़े नजर आए और उनके पास मौजूद डॉक्टर विक्ट्री साइन दिखाते रहे.


83 साल के मनमोहन सिंह ने कोरोना को जिस तरह से शिकस्त दी है. वह इस बात को बताने के लिए काफी है कि अगर चाहो तो इंसान किसी भी मुश्किल से बाहर निकल सकता है.