बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
28-May-2024 06:21 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: काजीपुर थाना क्षेत्र के धरहरा में एक 8 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि छात्र श्रीकांत स्कूल से अपने घर अर्रा धरहरा गांव जा रहा था तभी अचानक स्कूल के कैंपस में पीपल के पेड़ का डाली टूटकर उसके सिर पर गिर गया। जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गयी और इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी।
मृतक छात्र की पहचान हाजीपुर के काजीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धरहरा गांव निवासी पिंकू कुमार सिंह के 08 वर्षीय पुत्र श्रीकांत कुमार के रूप में हुई है। जो अपने स्कूल राजकीय प्राथमिक विद्यालय अर्रा पूर्वी से मंगलवार को छुट्टी होने के बाद घर जा रहा था। जैसे ही स्कूल से बाहर निकाला वैसे ही कैंपस के पीपल की डाल टूटकर गिर गया जिससे छात्र दब गया और उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई।
इधर घटना की सूचना मिलते ही गाजीपुर थाने की पुलिस ने मृतक छात्र के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। उधर छात्र की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना क्षेत्र के अरड़ा पूर्वी टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय की छुट्टी के समय अचानक पेड़ का डाल गिरने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गयी थी। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।