ब्रेकिंग न्यूज़

पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत

Home / news / सिपाही भर्ती : 8 मार्च को हो सकती है दूसरे चरण की परीक्षा,...

सिपाही भर्ती : 8 मार्च को हो सकती है दूसरे चरण की परीक्षा, पुख्ता इंतजाम में जुट गया केंद्रीय चयन पर्षद

22-Jan-2020 07:24 AM

PATNA : बिहार में सिपाही बहाली के लिए लिखित परीक्षा का दूसरा चरण 8 मार्च को हो सकता है. जिसके लिए केंद्रीय चयन पर्षद पूरी तैयारी में जुट गया है. 

मंगलवार को केंद्रीय चयन पर्षद के अध्यक्ष केएस द्विवेदी की गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी के साथ बैठक हुई, जिसमें नई डेट पर अंतरिम सहमति बन गई है. इस बाबत डीएम को पत्र लिखकर केएस द्विवेदी ने पुख्ता इंतजाम का प्रस्ताव मांगा है. 

इसके पहले 20 जनवरी को होने वाली सिपाही बहाली परीक्षा को रद्द कर दिया गया था. केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) ने परीक्षा को अपरिहार्य कारणवश स्थगित करने का आदेश दिया था. 20 जनवरी को दो पारियों में सिपाही बहाली के लिए लिखित परीक्षा ली जानी थी.

पहले चरण की सिपाही बहाली परीक्षा में कई तरह की गड़बड़ियां देखने को मिली थी.कई परीक्षा केंद्रों पर मुन्ना भाई परीक्षा में गड़बड़ी करते पकड़े गए थे.कड़ाके की ठंड के बीच छात्रों को आवागमन में परेशानी का भी सामना करना पड़ा था.