BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
05-Jun-2020 11:13 AM
PATNA : बिहार विधानसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करने वाले हैं. शाह का शंखनाद बिहार में पार्टी के लिए खास अहमियत रखता है. यही वजह है कि पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की बजाय शंखनाद के लिए शाह को चुना है. फर्स्ट बिहार के पास शाह के शंखनाद को लेकर बीजेपी की रणनीति से जुड़े अहम जानकारी है.
जन संवाद रैली करेंगे शाह
7 जून को शाम 4 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित बिहार जन संवाद रैली को संबोधित करेंगे. हालांकि शाह की रैली वर्चुअल होगी लेकिन बावजूद इसके पार्टी ने रैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव गुरुवार को ही पटना पहुंच चुके हैं. भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के संगठन मंत्री व भाजयुमो प्रभारी बीएल संतोष आने वाले हैं. भूपेंद्र यादव ताकि वर्चुअल रैली तक पटना में बने रहेंगे आज और कल दो दिनों तक वह पार्टी के नेताओं और अलग-अलग संगठनों के साथ बैठक करने वाले हैं. वर्चुअल रैली को सफल बनाने के लिए बीजेपी ने प्रदेश स्तर से नेताओं की टीम जिलों में भेजी है यह टीम मोदी सरकार के 1 साल के कामकाज का लेखा-जोखा जिलों में जाकर बता रही है. मकसद साफ है कि शाह की रैली किसी भी कीमत पर सफल हो वर्चुअल ही सही लेकिन बीजेपी आंकड़े जारी कर यह बता सके कि केंद्रीय गृह मंत्री की रैली में कितने लोग शामिल हुए.
शाह से कार्यकर्ता प्रभावित
अमित शाह की रैली से जुड़ी तैयारियों के अलावे सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बजाय चुनावी शंखनाद के लिए शाह को ही क्यों चुना गया बीजेपी के अंदरूनी सूत्र बता रहे हैं कि शाह की सक्सेस स्टोरी बिहार इन्हीं देशभर में पार्टी के साथ जुड़े कार्यकर्ताओं को प्रभावित करती है. गुजरात की राजनीति से निकलकर शाह ने जिस तरह केंद्रीय राजनीति में कदम रखा पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर उनका कामकाज और उसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री के तौर पर 1 साल के अंदर उनकी कार्यशैली से पार्टी का हर छोटा-बड़ा नेता कार्यकर्ता प्रभावित हुआ है. धारा 370 से लेकर सीएएए के मुद्दे पर जिस तरह शाह ने रणनीतिक तौर पर सफलता पाई संसद में अपने संबोधन से विरोधियों को चित कर दिया यह सारी बातें बीजेपी से जुड़े कार्यकर्ताओं को प्रभावित करती है.
बीजेपी के कार्यकर्ता संतुष्ट नहीं
बिहार में बीजेपी भले ही सत्ता में हो लेकिन पार्टी के निचले स्तर के कार्यकर्ता सरकार के कामकाज से संतुष्ट नहीं है ऐसे में उनकी नाराजगी को दूर करने के लिए साहस सबसे बेहतरीन विकल्प है केंद्रीय नेतृत्व से लेकर बिहार बीजेपी का हर नेता इस बात को मानता है कि अगर पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच बड़ी नाराजगी को खत्म करना है तो अमित शाह से बेहतर चेहरा इसके लिए पार्टी के पास नहीं है जय है संगठन में पैच वर्क के लिए शाह को शंखनाद का जिम्मा दिया गया है अब अमित शाह के कंधों पर यह जिम्मेदारी है कि वह सरकार की खामियों और सरकार में पार्टी के कैडर की उपेक्षा के बावजूद कैसे कार्यकर्ताओं के मनोबल को ऊपर ले जाते हैं हालांकि खुद अमित शाह के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए यह काम उनके लिहाज से बहुत मुश्किल नहीं जान पड़ता बावजूद इसके इंतजार 7 जून का है जब सा बिहार में चुनावी शंखनाद करेंगे