ब्रेकिंग न्यूज़

PU Election Result : पटना यूनिवसिटी छात्र संघ चुनाव की वोटिंग आज, जानिए कहां होगी काउंटिंग और कब आएगा रिजल्ट Bihar weather : बिहार में होली से पहले हीट अटैक: वीकेंड में 3°C तक बढ़ेगा तापमान, पटना और कैमूर सबसे गर्म दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद

69 वीं BPSC परीक्षा को लेकर जारी हुआ डेट, आयोग ने मेंस और इंटरव्यू का भी बताया तारीख

26-May-2023 02:45 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग के तरफ से आगामी दिनों में होने वाली परीक्षा को लेकर एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इस बार लोक सेवा आयोग पहली बार शिक्षक बहाली की भी परीक्षा आयोजित करवाने वाला है तो इसको लेकर भी जानकारी दी गई है। इसके साथ ही आयोग ने 69 वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर भी जानकारी साझा की है। आयोग के इसको लेकर परीक्षा की तिथि से लेकर इंटरव्यू तक का डेट जारी कर दिया है। 


दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग ने  एग्जाम कैलेंडर जारी किया है। इसके तहत 69वीं बीपीएससी प्री परीक्षा सितंबर में होगी। 30 सितंबर को बीपीएससी की पीटी परीक्षा ली जाएगी।  कैलेंडर के अनुसार, 69वीं बीपीएससी मेंस एग्जाम पीटी के करीब डेढ़ महीने बाद 17 नवंबर को आयोजित होगी। वहीं इंटरव्यू 9 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच होंगे। इसके बाद यह साफ़ हो चूका है कि आयोग एक साल के अंदर ही इसको लेकर सभी परीक्षा करवा लेनी चाहती है। 


बताया जा रहा है कि,  69वीं बीपीएससी के लिए रिक्तियां मंगाई जानी है। इस बार अधिक पदों पर बहाली आने की संभावना छात्रों को है। वहीं यूपीएससी का रिजल्ट बिहार के लिए जिस तरह संतोषजनक रहा है और छात्राओं का जलवा दिखा है। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि इसका असर बीपीएससी परीक्षा पर भी दिख सकता है। 


आपको बताते चलें कि बीपीएससी के लिए अब छात्र-छात्राओं का क्रेज बढ़ गया है। हर बार अभ्यर्थियों की संख्या पिछली बार से अधिक होने लगी है। वहीं महिला अभ्यर्थियों की संख्या अब तेजी से बीपीएससी परीक्षा के लिए बढ़ रही है। इस बार भी पहले से अधिक संख्या में फ्रॉम भरे जाने की संभावना है। इसके साथ ही बीपीएससी ने न्यायिक सेवा परीक्षा की भी संभावित तारीखों की घोषणा की है। 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा का प्री एग्जाम 4 जून को जबकि मेंस पेपर 4 अगस्त को होगा। इंटरव्यू की संभावित तिथि 8 अक्टूबर कैलेंडर में बतायी गयी है। जबकि सीडीपीओ के लिखित परीक्षा का रिजल्ट 29 मई को आएगा और 4 जुलाई से इंटरव्यू आयोजिक किए जा सकते हैं।