BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम
23-May-2020 08:44 AM
BEGUSARAI : लॉकडाउन में बेगूसराय में फंसी बारात शादी के 60 दिन बाद दुल्हन को लेकर कानपुर लौट गई. लेकिन बारातियों की मुसीबतें अभी भी कुछ दिन तक जारी रहेगी. बेगूसराय से कानपुर पहुंचते ही सभी 11 बरातियों को 14 दिन के लिए होम क्वारेंटाइन में रहना होगा.
बता दें कि कानपुर के चौबेपुर के हकीम नगर मोहल्ले से महबूब खान के बेटे इम्तियाज का निकाह बेगूसराय के देहलिया फतेहपुर गांव की खुशबू खातून के साथ तय हुई थी. 21 मार्च को शादी की तारीख थी. दूल्हा समेत 10 लोग बारात लेकर कानपुर से बेगूसराय पहुंचे थे. लेकिन निकाह के अहले ही दिन जनता कर्फ्यू की घोषणा हो गई और फिर देश में लॉकडाउन लग गया. जिस कारण दूल्हा- दुल्हन समेंत 10 बाराती बेगूसराय में ही फंस गए थे.
लड़के के पिता ने दुल्हन के साथ लौटने के लिए जितनी भी सरकारी हेल्पलाइन नंबर जारी हुई थी सब पर संपर्क साधा लेकिन उन्हें कहीं से कोई मदद नहीं मिली. जिसके कारण सभी को बेगूसराय में ही रहना पड़ा. लॉकडाउन-4 में थोड़ी सी राहत मिली तो बारातियों ने जिले के वरीय अधिकारियों से संपर्क साधा. जिन्होंने वापसी के लिए उन्हें पास मुहैया कराया. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से एक मिनी बस का इंतजाम किया और फिर सभी बाराती कानपुर के लिए रवाना हो गए. बारातियों ने बताया कि 20 घंटे की यात्रा में हाईवे किनारे लोगों ने भोजन पानी का इंतजाम किया. वहीं कानपुर के चौबेपुर लौटने पर पर भी बारातियों की मुसीबतें जारी है.प्रशासन उनके घर पहुंची और सभी बारातियों का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया इसके साथ ही सभी को 14 दिनों के लिए होम क्वारेंटाइन किया गया है. बारात में आए गांव के लोगों का कहना है कि यह शादी ताउम्र नहीं भूलेंगे. हमें थोड़ा भी आभास नहीं था कि हम बारात में शामिल होने तो गए हैं लेकिन इतनी बुरी तरीके से फंस जाएंगे. वहीं लड़की पक्ष के लोगों ने जिस तरह से हमारी आवभगत की है इसके भी हम ताउम्र कायल रहेंगे.