ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल

5 महीने पहले हुई थी करिश्मा की शादी, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, परिजनों का आरोप-दहेज के लिए ससुराल वालों ने मार डाला

28-Oct-2023 05:41 PM

By First Bihar

CHAPRA: दहेज हत्या की घटना को रोकने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं इसके बावजूद दहेज दानव अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। ताजा मामला छपरा से है जहां शादी के 5 महीने बाद करिश्मा नामक एक विवाहिता की ससुरालवालों ने दहेज के लिए हत्या कर दी। करिश्मा के मायके वालों ने यह आरोप उसके ससुरालवालों पर लगाया है। 


करिश्मा की लाश उसके कमरे में फंदे से लटकता पाया गया। जैसे ही इस बात की सूचना मृतका के मायकेवालों को हुई वे आनन-फानन में बेटी के ससुराल पहुंचे। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।


मृतका की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के सेमरी निकुंभ गांव निवासी पंकज कुमार की 22 वर्षीय पत्नी करिश्मा के रूप में हुई है। मई 2023 में ही उचित दान दहेज देकर उसकी शादी हिन्दू रीति रिवाज के साथ बड़े ही धूमधाम के साथ की गयी थी। लेकिन मायके वालों को यह पता नहीं था कि ससुरालवाले लालची निकलेंगे और दहेज की मांग करेंगे। मृतका के छोटे भाई ने बताया कि बहन के ससुरालवाले और दहेज की मांग कर रहे थे। 


दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बहन को शारिरीक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करते थे। शनिवार की सुबह ससुरालवालों ने फोन करके बताया कि करिश्मा ने फांसी लगा लिया है। जब मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंचे तो देखा कि वह बिस्तर पर लेटी हुई है और गले पर काला निशान है। मामले में मृतका के मायके वालों ने उसके ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि दहेज के लिए उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गयी है और इस घटना को आत्महत्या बताने की कोशिश की जा रही है। मृतका के परिजन मामले की जांच करने और आरोपी ससुरालवालों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। वही पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है।