ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / 5 जनवरी को पूरे बिहार में पुतला दहन करेगा राजद, तेजस्वी ने धरना...

5 जनवरी को पूरे बिहार में पुतला दहन करेगा राजद, तेजस्वी ने धरना प्रदर्शन का किया एलान

30-Dec-2019 07:23 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां राजद ने 5 जनवरी को पूरे बिहार में पुतला दहन करने का एलान किया है. नागरिकता संशोधन बिल और एनआरसी के विरोध में 21 दिसंबर को बिहार बंद की सफलता के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पूरे बिहार में 5 जनवरी को पुतला दहन और 11 जनवरी को प्रखंड स्तर पर धरना प्रदर्शन का एलान किया है. 


राजद नेता तेजस्वी ने ट्वीट कर नागरिकता संशोधन बिल और एनआरसी को काला कानून बताया है. तेजस्वी ने ट्ववीट कर लिखा कि "देश की सदियों पुरानी वसुधैव कुटुंबकम् परम्परा और संविधान की आत्मा विरोधी विभाजनकारी काले क़ानून CAA और NRC के विरुद्ध त्वरित धरना प्रदर्शन और ऐतिहासिक बिहार बंद के बाद अब राजद 5 जनवरी को प्रखंड स्तरीय पुतला दहन और 11 जनवरी को धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम तय किया गया है."



राजद की ओर से एनडीए के ऊपर देश को विभाजित करने की साजिश का आरोप लगाया गया है. राजद नेता और पूर्व मंत्री अलोक कुमार मेहता ने कहा कि एनडीए की इस लोकतंत्र विरोधी सरकार ने संविधान की मूल भावना के खिलाफ जाकर नागरिकता संशोधन बिल जैसा काला कानून बनाया है.