ब्रेकिंग न्यूज़

आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम

Home / news / BIHAR NEWS : 5 देशी बम और 7 गोली का खोखा मिलने से...

BIHAR NEWS : 5 देशी बम और 7 गोली का खोखा मिलने से हडकंप, जांच में जुटी पुलिस

18-Nov-2024 10:19 AM

By First Bihar

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से एक सनसनीखेज का मामला सामने आया है। जहां 5 देसी बम नुमा वस्तु और 7 गोली का खोखा मिलने से हडकंप का माहौल कायम हो गया है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। अब जांच जारी है। 


जानकारी के अनुसार, भागलपुर जिले के मधुसूदन पुर थाना क्षेत्र के महमतपुर गांव में बम नुमा वस्तु और गोली का खोखा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि देर रात स्वर्गीय शंकर चौधरी के पुत्र दीपक चौधरी के घर के समीप बासा में आग लगी थी हालांकि रात में दमकल ने आग पर काबू पा लिया था। वही जब ग्रामीणों ने सुबह देखा तो जले हुए घर के समीप 5 देसी बम नुमा वस्तु और 7 गोली के खोखा गिरा हुआ मिला। 


वहीं इतना संख्या में बम नुमा वस्तु और गोली के खोखा मिलने से मोहल्ले में दहशत फैल गयी। स्थानीय लोगों का कहना है कि असामाजिक तत्वों ने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से बम नुमा वस्तु और गोली को यहां छुपा कर रखा है। वहीं, मोहल्ले वाले काफी डर गए और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। 


इधर, सूचना मिलने के तुरंत बाद मधुसुदनपुर थाना अध्यक्ष सफदर अली मौके पर पहुंचे। फिलहाल एफएसएल और बम निरोधक दस्ते की मदद से मामले की छानबीन की जा रही है। बम नुमा वस्तु  किस प्रकार का है इसकी जांच में पुलिस की टीम जुट गई है। मौके पर एफएसएल और बम निरोधक दस्त को भी बुलाया गया है। एफएसएल की टीम ने मौके से नमूना लिया है। किस प्रकार का विस्फोटक है, इसकी जांच हो रही है।