Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान
21-May-2024 06:40 PM
By First Bihar
PATNA : महागठबंधन की चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के बाद तेजस्वी यादव मंगलवार की शाम पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर वह जब बाहर निकले तो मीडिया कर्मियों ने उन्हें घेर लिया और सवाल पूछने लगे। मीडिया के एक-एक सवाल का जवाब तेजस्वी यादव ने दिया। मीडिया कर्मियों ने पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छपरा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि इंडी एलायंस पांचवें फेज का चुनाव हार चुकी है। पीएम मोदी के इस बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि जब ऐसी बात है तब 13 बार बिहार काहे ला आ रहे हैं.. ? वह अपने घर में बैठें और रिजल्ट का इंतजार करें। प्रधानमंत्री के पास कुछ कहने के लिए नहीं बचा है। मोदी जी यह बात जान चुके हैं कि इंडिया एलायंस सच में 300 का आंकड़ा पार कर चुका है और हमलोग सरकार बनाने जा रहे हैं। 400 तो छोड़ो, उनके लिए 240 सीट भी लाना मुश्किल हो चुका है।
छपरा में पीएम मोदी ने कहा कि हमारा कोई परिवार नहीं है, जनता ही मेरा परिवार है। इस बयान पर पलटवार करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरा भी पूरा देश परिवार है। मेरे परिवार का परिवार है। वही, बिहार में चुनावी जनसभा में पीएम मोदी ने जय श्रीराम के नारे लगाये। जिस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि वह नारा लगा रहे हैं ठीक तो है। वह तो सिर्फ नारे लगा रहे हैं लेकिन भगवान राम हमारे साथ हैं। रामजी का आशीर्वाद हमारे साथ है। चिंता की कोई बात नहीं है। मन में मेरे भगवान बसे हैं। हमे अपने कर्म पर विश्वास है। मोदी जी बिहार आते हैं लेकिन काम की बात नहीं करते। पहले लालू-लालू करते थे आज तेजस्वी-तेजस्वी कर रहे हैं।
वही छपरा की चुनावी हिंसा पर उन्होंने कहा कि हमने आज भी अधिकारियों से बात की है। उन्हें कहा है कि जो कुख्यात अपराधी हैं, उनको जल्द पकड़ा जाए। जिन लोगों की मौत हुई है, हम उनके परिजनों के संपर्क में हैं। इस मामले में हम अपडेट ले रहे हैं। उचित समय आने पर इन सबका हिसाब किया जाएगा। लेकिन अभी जो लोग लाखों से हार रहे हैं, उनकी बौखलाहट साफ़ नजर आ रही है। उनकी हार निश्चित है इसलिए ऐसा काम करवाया जा रहा है। हमलोग मृतक के परिजनों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। साथ ही उनकी जो भी आर्थिक मदद होगी, पार्टी करेगी। इस चीज को हम ज्यादा तूल नहीं देना चाहते। जो भगोड़े हैं, उनको जल्द से जल्द पकड़ा जाए।